सब्सक्राइब करें

Malaika- Arjun Marriage: मलाइका संग शादी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट, आपने देखा क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 18 May 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Marriage: Actor Reaction on social media going viral
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मलाइका और अर्जुन काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बी-टाउन के इस कपल ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा 2019 पहले की थी। जब मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। अब आधिकारिक घोषणा के तीन साल बाद कपल अपने प्रशंसकों को एक और खूशखबरी देने जा रहे हैं! मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Trending Videos
Malaika Arora Arjun Kapoor Marriage: Actor Reaction on social media going viral
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट
हालांकि, शादी की अफवाहों के बीच अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक नोट साझा कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मलाइका से शादी का जिक्र न करते हुए भी इन खबरों पर बयान दिया है। अर्जुन ने लिखा- 'मुझे यह जानकारी हैरानी हो रही है कि कैसे लोगों को मेरी जिंदगी के बारे में मुझे भी ज्यादा पता होता है।' उनके इस पोस्ट को देखकर प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि अर्जुन का ईशारा मलाइका से शादी की खबरों की तरफ ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor Marriage: Actor Reaction on social media going viral
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन के पास इस वक्त कई दिलचस्प फिल्में हैं। फिलहाल वह मनाली में भूमि पेडनेकर के साथ 'द लेडी किलर' की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब अर्जुन और भूमि बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा किया जा रहा है। वहीं इसका निर्देशन अजय बहल द्वारा किया जा रहा है। 

Malaika Arora Arjun Kapoor Marriage: Actor Reaction on social media going viral
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

29 जुलाई को रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स'
इसके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया के साथ एक विलेन रिटर्न्स भी कर रहे हैं। यह 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अर्जुन आसमान भारद्वाज की डार्क कॉमेडी कुट्टी में भी अभिनय करेंगे, और इसमें तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed