फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri OTT App: भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

Wed, 18 May 2022 01:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 18 May 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
first bhojpuri ott app choupal launched manoj tiwari said it is a matter of pride for 35 crore Bhojpuriis
भोजपुरी एप लॉन्चिंग के दौरान भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी में भी अब चौपाल नाम से एक नए ओटीटी की शुरुआत हो रही है।  इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। नए ओटीटी की शुरुआत पवन सिंह की वेब सीरीज 'प्रपंच' से हुई है। इस अवसर पर सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा, एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये, लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।

first bhojpuri ott app choupal launched manoj tiwari said it is a matter of pride for 35 crore Bhojpuriis
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नए ओटीटी के लॉन्च के साथ इस पर रिलीज हुई वेब सीरीज में से पवन सिंह के ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, शहर अफ़सा, अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। 

first bhojpuri ott app choupal launched manoj tiwari said it is a matter of pride for 35 crore Bhojpuriis
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

चौपाल एप पर रिलीज होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज रितेश पांडेय की ‘लंका में डंका’ है। इस कहानी में एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की खुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हजारों बच्चों के भविष्य को उज्जवल करता है। बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज चौपाल पर रिलीज होंगी। इसके अलावा मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’, निरहुआ और आम्रपाली की 'पूर्वांचल', रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’, अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर' और अन्य प्रोजेक्ट्स कलाकार यश मिश्रा, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी के साथ बनाये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
first bhojpuri ott app choupal launched manoj tiwari said it is a matter of pride for 35 crore Bhojpuriis
चौपाल एप - फोटो : सोशल मीडिया

इस मौके पर चौपाल के निदेशक संदीप बंसल ने कहा कि चौपाल भोजपुरी का लॉन्च होना हमारे लिए गर्व की बात है, क्योंकि हम पिछले तीन वर्षों से इसे आप सबके बीच लाने का प्रयास के रहे थे। चौपाल के साथ जुड़े हर व्यक्ति का एक ही उद्देश्य है, रीजनल कॉन्टेंट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया जा सके। इसके आसान टेक्नोलॉजी और भोजपुरी की विशाल कॉन्टेंट लाइब्रेरी के द्वारा लोग कहीं भी कभी भी भरपूर एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
first bhojpuri ott app choupal launched manoj tiwari said it is a matter of pride for 35 crore Bhojpuriis
अभय सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

यशी फिलम्स के मालिक और भोजपुरी फिल्मों के निर्माता व वितरक अभय सिन्हा ने भी चौपाल के साथ पार्टनरशिप की है। इस बारे में उन्होंने कहा कि हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है। हमारा उद्देश्य है कि हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश  ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed