बॉलीवुड के मशहूर म्जूयिक कंपोजर विशाल ददलानी 28 जूनको अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। विशाल ददलानी एक अच्छे संगीतकार होने के साथ ही अच्छे गायक भी हैं। वह अपने काम को लेकर तो सुर्खियां बटरोते ही हीं इसके अलावा कई बार अपने बयानों के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं, और इसी के चलते वह विवादों में भी फंस चुके हैं। इसी के चलते एक बार उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
Vishal dadlani: बयानों के चलते मुसीबत में फंस चुके हैं विशाल ददलानी, मांगनी पड़ी थी हाथ जोड़कर माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2016 में विशाल ने विशाल ददलानी ने अपने ट्विटर हेंडल से साधु मुनि तरुण कुमार के खिलाफ ट्वीट किया था। दअसल साधु ने जब हरियाणा विधान सभा में स्पीच दी थी तो वह पूरी तरह से नग्न अवस्था में थे, जिसके बाद ददलानी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'अगर आप लोगों ने अगर उन्हें दोनों को वोट दिया तो इस बेतुकी बकवास के लिए आप जिम्मेदार हैं! नहीं #achedin बस #NoKachcheDin।
विशाल ददलानी के इस बयान पर जैन धर्म के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई यहां तक किय ददलानी कि खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद उच्चन्यायाल की तरफ से उनपर जुर्माना भी लगाया गया था। बताया जाता है कि इसके बाद ददलानी ने माफी भी मांगी थी।
जब साल 2019 में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सेवानिवृत्त हुए तो सिंगर विशाल ददलानी ने उनके ऊपर टिप्पणी करते हुए लिखा- CJI गोगोई और मुझे आशा है कि आप इस शर्मनाक और कायरतापूर्ण विरासत का पेट भर सकते हैं जो आपने इस प्रतिष्ठित कार्यलय को छोड़ दिया है। विशाल ददलानी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब खख थी।
Goodbye, ex-CJI Gogoi, and I hope you can stomach the disgraceful and cowardly legacy you have left this august Office.
This article by @gautambhatia88 sums it up.https://t.co/02kSxLix16
बात करें काम के मोर्चे पर तो विशाल का नाम शेखर के बगैर अधूरा है। दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दिए। विशाल शेखर की जोड़ी ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया है। फिल्मों में संगीत देने के अलावा विशाल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज करते नजर आते हैं।