फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘जुग जुग जियो’, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 70 फीसदी की गिरावट

Tue, 28 Jun 2022 07:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Jun 2022 07:07 AM IST
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4 drops more than 70 percent varun dhawan Kiara advani anil Kapoor neetu
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते शुक्रवार को रिलीज हुई वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ बॉक्स ऑफिस के मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। किसी भी फिल्म का कलेक्शन अगर रिलीज के पहले सोमवार को रविवार के कलेक्शन से 50 फीसदी से कम होता है तो माना जाता है कि शुरुआती दिलचस्पी के बाद फिल्म को दर्शकों ने नकारना शुरू कर दिया है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ बनाने वाली कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और इसे वितरित करने वाली कंपनी वॉयकॉम 18 के लिए फिल्म के सोमवार के शुरुआती आंकड़े बड़ा झटका माने जा रहे हैं।

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4 drops more than 70 percent varun dhawan Kiara advani anil Kapoor neetu
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को जबर्दस्त गिरावट
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के दिन उम्मीद से कम कलेक्शन करने के बाद शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की। पहले वीकएंड का इसका कलेक्शन इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से भी ज्यादा रहा और रिलीज के पहले तीन दिनों के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ इस साल की टॉप फाइव फिल्मों में भी शामिल होने में सफल रही। लेकिन, सोमवार का दिन फिल्म के निर्माताओं के लिए बुरी खबर लेकर आया। सोमवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का कलेक्शन रविवार के मुकाबले करीब 70 फीसदी गिर गया है।

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4 drops more than 70 percent varun dhawan Kiara advani anil Kapoor neetu
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले वीकएंड का अच्छा कलेक्शन
24 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने पहले दिन 9.28 करोड़ रुपये कमाने के बाद अगले दिन 35 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज करते हुए 12.55 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बीते दिन के मुकाबले 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई और इस दिन फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने 15.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। रविवार की कमाई मिलाकर फिल्म का पहले वीकएंड का कलेक्शन 36.93 करोड़ रुपये रहा जो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के पहले वीकएंड कलेक्शन 36.17 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4 drops more than 70 percent varun dhawan Kiara advani anil Kapoor neetu
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़
लेकिन पहले वीकएंड पर राज मेहता निर्देशित फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने जो बढ़त बनाई, उसकी सारी हवा सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर निकल गई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के पहले सोमवार को सिर्फ 4.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। अंतिम आंकड़ों तक अगर फिल्म ये आंकड़ा पांच करोड़ रुपये तक भी ले जाती है तो भी ये कमाई रविवार की 15.10 करोड़ रुपये की कमाई से काफी कम है। फिल्म के पंजाबी फ्लेवर को दिल्ली-यूपी वितरण क्षेत्र में तो पसंद किया जा रहा है लेकिन देश के अन्य राज्यों में फिल्म का कलेक्शन सोमवार को बुरी तरह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 4 drops more than 70 percent varun dhawan Kiara advani anil Kapoor neetu
द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले सोमवार के शूरवीर
रिलीज के पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का इस साल का रिकॉर्ड अब तक निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के पास है जिसने रिलीज के पहले सोमवार को 15.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ है जिसने पहले सोमवार को 10.75 करोड़ रुपये कमाए। इस साल रिलीज हुई सारी हिंदी फिल्मों में ये दो फिल्में ही है जिनकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। पहले सोमवार की कमाई के हिसाब से फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ तीसरे नंबर पर है जिसने इस दिन 8.19 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed