फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट हैं हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी जानकारी

Sun, 31 May 2020 07:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 31 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya reveal that his fiancée Nataša Stanković is pregnant
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से नए साल पर सगाई की थी। अब हार्दिक ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। हार्दिक ने बताया है कि उनकी मंगेतर नताशा गर्भवती हैं।

Hardik Pandya reveal that his fiancée Nataša Stanković is pregnant
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- ''नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।''
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Natasa and I have had a great journey together and it is just about to get better 😊 Together we are excited to welcome a new life into our lives very soon. We’re thrilled for this new phase of our life and seek your blessings and wishes 🙏

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

Hardik Pandya reveal that his fiancée Nataša Stanković is pregnant
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : Instagram

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी मंगेतर सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। एक बार फिर हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya reveal that his fiancée Nataša Stanković is pregnant
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें नताशा स्टेनकोविक की तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। नताशा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द बॉडी' के एक गाने में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Hardik Pandya reveal that his fiancée Nataša Stanković is pregnant
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक

नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी। नताश और हार्दिक ने नए साल पर दुबई में सगाई की थी। सगाई के बाद क्रिकेटर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का एलान करते हुए लिखा था- मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed