{"_id":"686e8d14988cc87c1006d788","slug":"harshvardhan-rane-got-injured-while-doing-action-in-film-silaa-actor-praise-akshay-kumar-john-abraham-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे को एक्शन करते हुई लगी चोट, अक्षय कुमार और टॉम क्रूज के लिए बढ़ गया सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे को एक्शन करते हुई लगी चोट, अक्षय कुमार और टॉम क्रूज के लिए बढ़ गया सम्मान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
इन दिनों हषवर्धन राणे ओमांग कुमार की फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर बुरी तरह चोटिल हुए। कंधे पर गहरा निशान तक पड़ गया। इस चोट का जिक्र करते हुए हर्षवधर्न ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है।
हर्षवर्धन राणे
- फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हर्षवर्धन राणे को फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग के दौरान चोट लगी। यह उनके एक्टिंग करियर की पहली चोट है। चोट लगने के बाद एक्टर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की। जिसमें अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम का जिक्र किया। हर्षवर्धन की नजर में इन एक्टर्स के लिए सम्मान अब और बढ़ चुका है।
Trending Videos
वीडियो में दिखी चोट
हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह एक बर्फ के पानी वाले ड्रम में बैठे हैं। एक्टर के कंधे पर चोट के निशाने हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही एक्टर ने एक कैप्शन भी साझा किया है। वह कैप्शन में लिखते हैं, ‘आज फिल्म ‘सिला’ के लिए एक्शन सीन शूट करते हुए मुझे चोट लगी, ये निशान पड़ गया। यह मेरे करियर में पहली चोट का निशान है।’ फिल्म ‘सिला’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम को सराहा
आगे अपनी पोस्ट में हर्षवर्धन लिखते हैं, ‘अब मेरे मन में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और टॉम क्रूज के लिए सम्मान बढ़ गया है।’ बताते चलें कि अपने-अपने एक्टिंग करियर में इन सभी एक्टर्स ने खूब एक्शन किया है। कई बार इनको गंभीर चोट भी लगी है। मगर एक्शन फिल्मों का सिलसिला नहीं रुका।
View this post on Instagram
इस फिल्म में भी नजर आएंगे
हर्षवर्धन राणे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘सिला’ के अलावा एक मूवी और कर रहे हैं। वह 'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म में भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

कमेंट
कमेंट X