फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini And Deol Family Expresses Happiness Over Late Actor Dharmendra Receiving Padma Vibhushan

‘गर्व है…’ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी, साझा की पोस्ट

Sun, 25 Jan 2026 09:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 25 Jan 2026 09:04 PM IST
सार

Padma Awards 2026: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की रविवार को घोषणा की गई है। इस सूची में कला क्षेत्र के कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर पर हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन
Hema Malini And Deol Family Expresses Happiness Over Late Actor Dharmendra Receiving Padma Vibhushan
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini

विस्तार

रविवार को  पद्म पुरस्कारों की सूची सामने आई। सिनेमा जगत के कई अभिनेता, कलाकारों के नाम इस सूची में शामिल हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह खबर पर हेमा मालिनी भी प्रतिक्रिया दी है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिले इस सम्मान से वह काफी खुश हैं। जानिए, अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हेमा मालिनी ने क्या लिखा?

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की 
हेमा मालिनी ने रविवार शाम एक्स (ट्विटर अकाउंट) पर एक पोस्ट की। इसमें वह लिखती हैं, ‘बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए उनके अपार योगदान को पहचाना है।’ 

विज्ञापन


धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी ने की थी ये फिल्में 
अभिनेता धर्मेंद्र को 70 के दशक में आकर स्टारडम मिला। इस दशक में वह सबसे ज्यादा हेमा मालिनी के साथ फिल्मों में नजर आए थे। उनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों को ने खूब पसंद किया था। इस दशक में ही उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ‘सीता और गीता’, ‘तुम हसीन मैं जवान’, ‘शराफत’, ‘नया जमाना’, ‘राजा जानी’, ‘जुगनु’, ‘दोस्त’, ‘पत्थर के फूल’, ‘शोले’, ‘चरस’, ‘मां’, ‘चाचा भतीजा’ और ‘आजाद’ जैसी फिल्मों में बतौर हीरो दिखे थे।

ये खबर भी पढ़ें: Padma Awards 2026: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अल्का याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण 

असल जिंदगी में बनीं जीवनसंगिनी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी बनी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी की। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। दरअसल, धर्मेंद्र की पहली शादी कम उम्र में ही प्रकाश कौर से हुई थी। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं, सनी देओल और बॉबी देओल। पिता की विरासत को बॉबी और सनी ने आगे बढ़ाया है, दाेनों ही बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बेटियों के नाम अजीता और विजीता हैं। साल 1980 में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, एशा और अहाना। एशा ने कुछ वक्त फिल्मों में काम किया, वहीं अहाना कभी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed