फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol viral video with sister ahana and esha during border 2 screening

सनी देओल ने बहन अहाना और एशा के साथ दिए पोज, देखें वायरल वीडियो, फैंस बोले- 'सबसे अच्छे बड़े भाई...'

Sun, 25 Jan 2026 08:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 25 Jan 2026 08:17 PM IST
सार

Border 2 Screening Viral Video: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में हुई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
sunny deol viral video with sister ahana and esha during border 2 screening
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2026 की पहली बड़ी फिल्म 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसी बीच 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी अपनी दोनों बनों के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग हुई। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी अपनी दोनों बहनों अहाना और एशा के साथ बहुत सी प्यार से पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सनी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सनी और उनकी दोनों बहनों को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। 
  • एक फैन ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाला पल, भगवान आपका भला करे'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'इन्हें साथ देखना बहुत अच्छा लगता है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'आप सबसे अच्छे बड़े भाई हैं'
  • एक और फैन ने लिखा, 'भाई-बहन का प्यारा सा रिश्ता'
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने सह-लिखित और निर्देशित किया है। जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है 'बॉर्डर 2'। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा ने अभिनय किया है। 'बॉर्डर 2' ने तीन दिनों में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 107.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: ऋतिक ने किया अपनी भांजी सुरनिका को प्रमोट, बोले- 'लोलापलूजा जा रहे हैं तो इस स्टॉल पर जरूर जाना'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed