सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini refused to take a picture with the fan Says I Did not come to take selfie Video goes viral

Hema Malini: हेमा मालिनी ने फैन के साथ तस्वीर लेने से किया इनकार, बोलीं- सेल्फी लेने के लिए थोड़ी आए हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 Jan 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने हाल ही में, मुंबई में गुलजार की अधिकृत जीवनी 'गुलजार साब: हजार राहें मुड़ के देखीं' को लॉन्च किया। यह पुस्तक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक यतींद्र मिश्रा द्वारा लिखी गई है और वाणी प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित की गई है। इस इवेंट के दौरान हेमा मालिनी से एक प्रशंसक ने सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिस पर अभिनेत्री ने नाराजगी जाहिर की। हेमा मालिनी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

Hema Malini refused to take a picture with the fan Says I Did not come to take selfie Video goes viral
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री से एक फैन सेल्फी खिंचवाने का अनुरोध करता है और हेमा मालिनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं,  "सेल्फी लेने के लिए थोड़ी आए हैं।"  इस वीडियो के वायरल होते ही पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त की और इसे असभ्य बताया।

Trending Videos


View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं अभिनेत्री

कुछ लोगों ने हेमा मालिनी की तुलना जया बच्चन से की है और इस व्यवहार की निंदा भी की है। एक यूजर ने अभिनेत्री के इस व्यवहार पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'किस बात का घमंड है इन इंडस्ट्री वालों को, ऐसा क्या मांग लिया था उसने'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैडम को जाने दो, कोई जरूरत नहीं है, इनके साथ फोटो खिंचवाने की, कुछ बड़ा कर के आई हैं, तभी इतना घमंड है'। एक और यूजर ने हेमा मालिनी की जया बच्चन से तुलना करते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री में जया बच्चन जैसे लोग बढ़ते ही जा रहे हैं, जो फैंन को सिर्फ घमंड ही दिखा सकते हैं।'

bollywood star: पर्दे पर बनते-बनते रह गईं ये खूबसूरत जोड़ियां, आमिर खान और ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल


गुलजार की आलोचनात्मक जीवनी
इस कार्यक्रम का संचालन यूनुस खान ने किया। हेमा मालिनी कार्यक्रम में जैसे ही पहुंचीं, वैसे ही फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में हेमा मालिनी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्हें शॉल पहनाया गया और फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका अभिवादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed