{"_id":"5accaac84f1c1bbb3d8b456e","slug":"heres-what-ranveer-singh-has-to-say-on-reports-about-marriage-with-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस साल शादी की खबरों पर रणवीर का बड़ा खुलासा, दीपिका पहले ही कह चुकी हैं बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस साल शादी की खबरों पर रणवीर का बड़ा खुलासा, दीपिका पहले ही कह चुकी हैं बड़ी बात
Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘पद्मावत’ के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फैंस रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुईं हैं। कहा जा रहा था कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे। इस बीच रणवीर ने फाइनली इस बारे में कुछ कहा है।
2 of 5
Deepika and Ranveer
अंग्रेजी समाचार पोर्टल बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा, जब तक कि कुछ आधिकारिक रूप से कहा नहीं जाता तब तक कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं है। यह कयासों के द्वारा उपजी एक प्रक्रिया है।
3 of 5
ranveer singh
रणवीर ने कहा, मैं कोई संत नहीं हूं। भविष्य के बारे में मैं नहीं कह सकता हूं कि फलां चीज फलां वक्त पर फलां जगह होगी। फिलहाल हम दोनों ही काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh
दीपिका के बारे में रणवीर ने कहा, वह पिछली कुछ दिक्कतों से उबरने की कोशिश कर रही है। हम बहुत ज्यादा व्यस्त और भ्रमित हैं तो इसलिए यदि भविष्य के बारे में कोई घोषणा होगी तो आप मुझे छत पर खड़े होकर चिल्लाते हुए देखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika and Ranveer
बता दें, दीपिका ने भी शादी के सवाल पर यही कहा था कि वह अपनी शादी को टाल नहीं सकतीं। उनके मां-पापा चाहते हैं कि उनकी शादी हो और वह भी खुद को दुल्हन बने देखना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।