{"_id":"602fca878ebc3e150231da68","slug":"hina-khan-shared-her-beautiful-photos-in-desi-look-in-lehanga-on-instagram-see-how-fans-are-praising","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान की लहंगे वाली तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल, देखें अभिनेत्री की दिलकश अदाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिना खान की लहंगे वाली तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल, देखें अभिनेत्री की दिलकश अदाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:18 PM IST
कई टीवी शोज कर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वालीं हिना खान इन दिनों अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल पल की अपडेट अपने फैंस संग पहुंचाती रहती हैं। फिर चाहे वो कोई नया प्रोजेक्ट हो, पार्टी फंक्शन हो, वैकेशन हो या फिर हो उनका जिम सेशन। हर वक्त वह काफी एक्टिव और फ्रेश नजर आती हैं। आजकल उनके फोटोशूट खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
सोशल मीडिया पर हिना खान की फोटोज ने आजकल धूम मचा रखी है। कभी वह वेस्टर्न आउटफिट में फोटो क्लिक करवाती हैं तो कभी देसी अवतार में सामने आ जाती हैं। उनके फॉलोअर्स भी इन दिनों कश्मकश में हैं कि किन शब्दों के साथ हिना की खूबसूरती और अदाओं की तारीफ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
इन सबके बीच हिना खान ने एक बार फिर कुछ तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लेकिन इस बार वह किसी विदेशी लुक में नहीं बल्कि बिल्कुल देसी और फेस्टिव परिधान में दिख रही हैं। हिना के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
दरअसल हिना खान ने एक खास लहंगे में तस्वीर शेयर की है और उसपर दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘आज मूड इंडियन है’। हिना खान ने बैंगनी कलर का एक बेहद खूबसूरत लहंगा पहन रखा है। इसपर सुनहरे रंग से कारीगरी की गई है। उनके लहंगे की नफासत देखते ही बन रही है। इसी के साथ उन्होंने कुछ ज्वेलरी भी पहन रखी हैं। गले में चोकर सेट और मांग में टीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कान में कुछ भी नहीं पहना है। हिना के इस देसी लुक पर हर कोई दिल दे बैठा है।
विज्ञापन
5 of 5
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
बता दें कि हिना खान ने इससे पहले भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें उन्होंने काले रंग की जैकेट और शॉर्ट्स पहन रखा था। इसमें उनका लुक शानदार था। वह इंडियन पहनें या वेस्टर्न फैंस तो बस उनकी तस्वीरें देख फूले नहीं समाते। इसलिए लहंगे वाली तस्वीरों पर भी फैंस खूब तारीफें लुटा रहे हैं.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।