सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh Apologize For Offensive Remarks And Clarified Situation Regarding Viral Video

‘दुख पहुंचाने का इरादा नहीं…’ हनी सिंह ने आपत्तिजनक बातों के लिए मांगी माफी, वायरल वीडियो को लेकर दी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Honey Singh Apology: हनी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए एक वायरल वीडियो में कही गई बातों के लिए माफी मांगी है। रैपर ने आगे से अपनी बातों को जिम्मेदार से कहने की बात भी कही है। जानिए, किस बात के लिए हनी सिंह माफी मांग रहे हैं? 

Honey Singh Apologize For Offensive Remarks And Clarified Situation Regarding Viral Video
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार देर रात एक पोस्ट और वीडियो यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए। इसमें वह एक पुराने वीडियो और उसमें कही गई बातों को लेकर सफाई दे रहे हैं। साथ ही अपने कहे गए शब्दों के लिए माफी भी मांग रहे हैं। आखिर, यह पूरा मामला क्या है? जानिए। 

Trending Videos

हनी सिंह ने कहा- मुझे अफसाेस है 
हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपने एक वीडियो के बारे में बात करना चाहता हूं, जो अभी ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है। इससे कई लोगों को ठेस पहुंची है, बुरा लगा है। मेरे शब्दों को जिस तरह से पेश किया गया और उससे जो आपत्तिजनक बातें सामने आईं, उस बात का मुझे काफी अफसाेस है। मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुंचाना, बेइज्जत करना या ठेस पहुंचाना नहीं था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


 

हनी सिंह से आखिर क्या कहा था? 
हनी सिंह अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘इस घटना से कुछ दिन पहले मेरी कुछ जाने-माने गायनेकोलॉजिस्ट से बात हुई थी, जिन्होंने बताया था कि बिना प्रोटेक्शन के युवा पीढ़ी शारीरिक संबंध बना रही है, जिससे उन्हें कई बीमारियां हो रही हैं। यह बात मेरे दिमाग में रह गई। जब मैं ननकू और करुण के शो में गेस्ट के तौर पर गया तो वहां पर बड़ी संख्या में जेन जी (Gen Z) ऑडियंस बैठी थी। मुझे लगा कि उन्हें आसान भाषा में मैसेज देने की कोशिश करूं। जैसा कि आज कल ओटीटी लैंग्वेज में बातें कही जाती है, मैंने भी अपनी बात को वैसे ही कहा। लेकिन मुझे बहुत अफसोस है कि जिस तरह से मैंने यह मैसेज दिया, वह गलत था। कई लोगों को यह बात अच्छी नहीं लगी। मैं उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें दुख पहुंचा। आगे से मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अपने शब्दों को सावधानी से कहूंगा, अपने कामों को जिम्मेदार से करूंगा।’ जो बातें हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखी हैं, वही एक वीडियो के जरिए भी कही हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


करियर फ्रंट पर हनी सिंह क्या कर रहे हैं?
पिछले साल हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाना गया। इसमें ‘फतेह’, ‘रेड 2’, ‘हाउसफुल 5’, ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी फिल्में शामिल रही हैं। इन फिल्मों में गाए उनके गाने काफी पसंद किए गए। इस साल भी उनके पास कुछ नए प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वह स्टेज शो भी लगातार करते रहते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed