फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को लगा झटका, 2025 तक खिसकाई गई फिल्म की रिलीज डेट

Mon, 04 Dec 2023 10:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Dec 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
Housefull 5 release date Postponed akshay kumar Sajid Nadiadwala comedy film releasing on 6th june 2025
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' की घोषणा कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरूण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारी भरकम बजट के साथ भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है। वहीं, अब इसकी रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

Housefull 5 release date Postponed akshay kumar Sajid Nadiadwala comedy film releasing on 6th june 2025
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'हाउसफुल 5' को पहले दिवाली 2024 पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही थी। वहीं, अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को झटका लगा है। यह फिल्म अब 2025 में रिलीज की जाएगी। अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की नई रिलीज की तारीख का एलान किया है। अब यह फिल्म छह जून 2024 को रिलीज की जाएगी।
The Archies: अगस्त्य ने शाहरुख की लाडली को बताया गॉसिपिंग क्वीन, बोले- सुहाना से साझा नहीं करते कोई राज की बात

Housefull 5 release date Postponed akshay kumar Sajid Nadiadwala comedy film releasing on 6th june 2025
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की नई रिलीज की तारीख का एलान करते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ''हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का श्रेय दर्शकों को जाता है और हम 'हाउसफुल 5' के लिए भी इसी तरह के स्वागत की उम्मीद करते हैं। टीम ने पूरी तरह से मन बना लिया है। धमाकेदार कहानी, जो शीर्ष स्तर के वीएफएक्स की मांग करती है, इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने के लिए रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है कि हम बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के साथ पांच गुना मनोरंजन प्रदान करें। 'हाउसफुल 5' अब छह जून, 2025 को रिलीज होगी।"


Bobby Deol: 'एनिमल' में कम दृश्य होने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- काश मेरे पास और सीन्स होते लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 release date Postponed akshay kumar Sajid Nadiadwala comedy film releasing on 6th june 2025
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पिछली फिल्मों की अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आएंगे, साथ ही स्टार कास्ट में कुछ नए स्टार्स भी जोड़े जाएंगे। 'हाउसफुल' पहली कॉमिक फ्रेंचाइजी बनने जा रही है, जिसके अंतर्गत पांच फिल्में होंगी। 'हाउसफुल 5' की बड़े पैमाने पर शूटिंग यूके में की जाएगी, जहां निर्माताओं ने कुछ भव्य सेट और स्थानों की योजना बनाई है। यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ एक दृश्य तमाशा होने की उम्मीद है।
Ajay Devgn: सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अजय देवगन, एक्शन सीक्वंस करते समय लगी चोट

विज्ञापन
Housefull 5 release date Postponed akshay kumar Sajid Nadiadwala comedy film releasing on 6th june 2025
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया

'हाउसफुल' का पहला भाग साल 2010 में रिलीज हुआ था और इसमें अक्षय, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और बोमन ईरानी ने अभिनय किया था। इसके बाद एक और हिट सीक्वल 'हाउसफुल 2' आई जो साल 2012 में रिलीज हुई और इसमें अक्षय, रितेश, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और असिन शामिल थे। दोनों भागों का निर्देशन निर्देशक साजिद खान ने किया था। तीसरी किस्त में अक्षय, अभिषेक बच्चन, रितेश, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लिसा हेडन, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ नजर आए। वहीं चौथे भाग में अक्षय, रितेश, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में थे।
Animal Day 3 BO Collection: रविवार को टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ की दहाड़, तीसरे ही दिन कमा लिए 200 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed