सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan pens heartfelt birthday note for cousin brother Eshaan share photos

ऋतिक रोशन ने कजिन ईशान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'तुम एक दिग्गज...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 18 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने कजिन भाई ईशान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही ऋतिक ने एक खास नोट भी लिखा है।

Hrithik Roshan pens heartfelt birthday note for cousin brother Eshaan share photos
ऋतिक रोशन और ईशान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने कजिन भाई ईशान रोशन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर किया है। ईशान की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋतिक ने उनके पिछले 10 साल के कड़े संघर्ष और लगन की तारीफ की।

Trending Videos

Hrithik Roshan pens heartfelt birthday note for cousin brother Eshaan share photos
ऋतिक रोशन और ईशान - फोटो : इंस्टाग्राम

भाई की कामयाबी पर गर्व
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर ईशान के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि पिछला साल ईशान के लिए बहुत शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपने सपनों को सच कर दिखाया है। ऋतिक ने अपने प्रोडक्शन हाउस का जिक्र करते हुए लिखा कि ईशान के नेतृत्व में कंपनी ने एक नई शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan pens heartfelt birthday note for cousin brother Eshaan share photos
ऋतिक रोशन और ईशान - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन ने लिखा भावुक नोट
ऋतिक रोशन ने लिखा, 'पिछले साल तक इस काम को लेकर काफी अनिश्चितता थी और किसी को नहीं पता था कि तुम इसे कर पाओगे या नहीं। लेकिन आज ठीक एक साल बाद, तुम अपनी दूसरी फिल्म के सेट पर अपना जन्मदिन मना रहे हो। मुझे तुम पर गर्व है।' इसके साथ ही ऋतिक ने ईशान को एक दिग्गज बताते हुए भविष्य में और भी बड़े सपने देखने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Hrithik Roshan pens heartfelt birthday note for cousin brother Eshaan share photos
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक अपनी सुपरहिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष 4' के जरिए पहली बार डायरेक्शन (निर्देशन) के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स और राकेश रोशन मिलकर बना रहे हैं। ऋतिक इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी करेंगे। इसके अलावा, ऋतिक निर्माता के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे हैं। वे प्राइम वीडियो के लिए 'स्टॉर्म' नाम की एक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं, जिसकी कहानी मुंबई पर आधारित है।

Hrithik Roshan pens heartfelt birthday note for cousin brother Eshaan share photos
ईशान रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं ईशान रोशन?
ईशान रोशन, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के चचेरे भाई (कजिन) हैं। वह जाने-माने संगीतकार राजेश रोशन के बेटे और अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन के भतीजे हैं। वह ऋतिक के प्रोडक्शन हाउस में एक निर्माता के तौर पर काम करते हैं। इसके अलावा, वह 'क्रिश 3', 'काबिल' और 'सुपर 30' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।


यह भी पढ़ें: 'मेरी आंखों से आंसू...', भूमि पेडनेकर ने की दलाई लामा से मुलाकात; धर्मशाला से शेयर की तस्वीरें..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed