{"_id":"5cd6e982-8894-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-single-says-bipasha-basu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बोलीं, अब नहीं चाहिए कोई नया ब्वॉयफ्रेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा बोलीं, अब नहीं चाहिए कोई नया ब्वॉयफ्रेंड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 09 Mar 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम के साथ लगभग दस साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बिपाशा का जॉन से ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद बिपाशा का नाम जब तक किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा है। अब शायद बिपाशा अपनी इस इमेज को बदलना चाहती हैं। बिपाशा ने कहा कि वह अब ब्वॉयफ्रेंड से बोर हो चुकी हैं और सिंगल रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
बिपाशा बसु इन दिनों सिंगल हैं और काफी खुश भी। हालांकि जॉन के बाद उनका काम काफी लोगों से जुड़ा लेकिन बिपाशा हर बार चुप रहीं और इस बार अपने आप को सिंगल बताकर उन्होंने सबके मुंह पर ताला लगा दिया। अपने बारे में बात करते हुए बिल्लो रानी ने कहा कि वह अभी शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हैं। शादी एक बहुत बड़ी बात है, किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताना आसान नहीं है। फिलहाल अभी मैं अपने एकाकी जीवन में खुश हूं।
विज्ञापन
जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा का नाम कभी डिनो मारिया तो कभी राणा के साथ जुड़ता रहा है। बीच में तो ऐसी खबरें भी आयीं कि जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा कुछ समय के लिए सलमान खान के भी करीब हो गयी थीं। अब बिपाशा ने साफ कर दिया है कि वह अब सिंगल हैं।
विज्ञापन