भारतीय श्रोताओं के बीच संगीत का एक अलग ही स्थान है। बात फिल्मों की हो या फिर किसी विज्ञापन की लोग हर बार खास और नया म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी लोगों की मांग और पसंद का विशेष ख्याल रखते हैं साथ ही बाजार की पूरी परख भी। कई बार कुछ ऐसी धुनें बन जाती हैं, जो गाने पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं और वो गाना हिट हो जाता है। वहीं, संगीतकारों की कोशिश उस गीत को सिर्फ हिट कराने की ही नहीं बल्कि लोगों के जहन में उतारने की भी रहती है। इस चक्कर में ये कई बार म्यूजिक कॉपी भी करते हैं। हो सकता है कभी आपको भी ऐसा लगा हो कि ये धुन पहले भी कहीं सुन रखी है। हो सकता है कई बार म्यूजिक चोरी के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें भी आपने पढ़ी हों। लेकिन आज हम एक ऐसी धुन से रुबरू करवाने जा रहे हैं, जो एक समय आपके बेहद करीब थी और आप सब उसे रोज सुना करते थे।
इलयाराजा के संगीत से प्रेरित थी 'आइडिया सेल्युलर' की सिग्नेचर ट्यून, अनिल कपूर पर फिल्माया गया था गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
