IFFI 2024: शर्मिला टैगोर ने सोनू निगम के साथ गुनगुनाए रफी साहब के गाने, अचानक इवेंट में पहुंचीं एक्ट्रेस
इफ्फी 2024 में सिनेमाई आकइन मोहम्मद रफी को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें सोनू निगम ने 'आसमान से आया फरिश्ता' जैसे गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, इसमें शर्मिला टैगोर ने अचानक पहुंचकर चार चांद लगा दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 नवंबर को गोवा में शुरू हुआ 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। महोत्सव के दौरान आज यानी मंगलवार को दिवंगत गायक मोहम्मद रफी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। इस सिनेमाई आकइन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इफ्फी ने उनके सदाबहार क्लासिक्स के पुनर्स्थापित संस्करण पेश किए। साथ ही मंच पर सुभाष घई, अनुराधा पौडवाला, सोनू निगम और शाहिद रफी जैसे सिनेमा के दिग्गज अपने-अपने अंदाज में उन्हें याद करते नजर आए। वहीं, कार्यक्रम में अचानक पहुंचकर शर्मिला टैगोर ने चार चांद लगा दिए।
सोनू निगम ने गुनगुनाया 'आसमान से आया फरिश्ता'
शर्मिला टैगोर तपन सिन्हा शताब्दी समारोह के लिए गोवा में हैं और जब उन्हें रफी साहब के बारे में कार्यक्रम के बारे में पता चला तो वह भी यहां आ गईं। इस दौरान सोनू निगम ने मोहम्मद रफी के मशहूर गाने 'आसमान से आया फरिश्ता' गुनगुनाया और हर किसी का मन मोह लिया।
View this post on Instagram
आईएफएफआई की घोषणा
एक विशेष श्रद्धांजलि में, आईएफएफआई चार दिग्गजों राज कपूर, तपन सिन्हा, अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और मोहम्मद रफी को समर्पित एक अद्वितीय माई स्टैम्प का अनावरण करेगा, जो विशेष द्विभाषी ब्रोशर, गानों का कारवां, राज कपूर और मोहम्मद रफी के 150 और तपन सिन्हा के 75 गीतों की एक संगीत यात्रा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान का प्रतीक है।
कल दिया जाएगा तपन सिन्हा को ट्रिब्यूट
महोत्सव में 22 नवंबर को एएनआर और 24 नवंबर को राज कपूर को सम्मानित किया गया। आज यानी 26 नवंबर को रफी साब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, 27 नवंबर को तपन सिन्हा का सम्मान किया जाएगा। 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का समापन 28 नवंबर को होगा।