Ranveer Singh: रणवीर सिंह का दिखेगा अलग अंदाज, क्या जॉम्बी फिल्म में करने जा रहे काम?
Ranveer Singh Upcoming Movie: रणवीर सिंह जल्द ही एक जॉम्बी फिल्म में दिख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह के पास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनकी लंबी दाढ़ी वाला लुक चर्चा में है। इसके अलावा वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन वाली 'डॉन 3' का भी हिस्सा हैं। हालांकि, सबसे रोमांचक खबर ये है कि रणवीर अब जल्द ही एक जॉम्बी फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसे वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर अपनी जॉम्बी फिल्म पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे। अभी ये प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। रणवीर खुद स्क्रिप्ट में अपने सुझाव दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि साल के अंत तक स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सब ठीक रहा तो डॉन 3 के बाद ये उनकी अगली फिल्म हो सकती है। हालांकि, अभी कुछ भी पक्का नहीं है।
Naga Vamsi: 'मैड स्क्वायर' की आलोचना पर भड़के नागा वामसी, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खोया आपा
'धुरंधर' में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2024 में हुई थी। ये फिल्म 1970 और 1980 के दशक में भारतीय खुफिया एजेंसियों की दुनिया को दिखाएगी। इस फिल्म की शूटिंग मई तक खत्म होने की उम्मीद है, लेकिन रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई।
Bobby Deol: बॉबी देओल ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय, संघर्ष के दिनों में कैसे बरकरार रखा हौसला?