फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jab We Met Director Imtiaz Ali was warned against narrating Socha Na Tha script to Gadar 2 Star Sunny Deol

Imtiaz Ali: 'सोचा ना था' बनाने से पहले सनी देओल से डरे हुए थे इम्तियाज अली, निर्देशक ने बताई वजह

Tue, 17 Oct 2023 01:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 17 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

इम्तियाज अली आज भी सनी देओल का बहुत अधिक सम्मान करते हैं। क्योंकि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें उनकी पहली फिल्म दी थी।

विज्ञापन
Jab We Met Director Imtiaz Ali was warned against narrating Socha Na Tha script to Gadar 2 Star Sunny Deol
सनी देओल, इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सनी देओल के करियर में की गई कई फिल्मों की वजह से उनकी 'एंग्री यंग मैन' की छवि बरकरार है। इसे लेकर लोगों का मानना है कि वह असल जिंदगी में भी उतने ही मनमौजी हैं, जितने बड़े पर्दे पर हैं। फिल्म निर्माता इम्तियाज अली को उनकी पहली फिल्म 'सोचा ना था' के नरेशन समझाने के लिए सनी देओल से मिलने से पहले इस बारे में चेतावनी दी गई थी। इम्तियाज जब फिल्म के नरेशन के लिए अभिनेता से मिले तो उनकी धारणा बदल गई।
विज्ञापन


'सोचा ना था' को लेकर क्या बोले इम्तियाज
इम्तियाज अली आज भी सनी देओल का बहुत अधिक सम्मान करते हैं। क्योंकि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें उनकी पहली फिल्म दी थी। 'तमाशा', 'लव आज कल', 'जब वी मेट', और 'रॉकस्टार' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाने वाले इम्तियाज अली ने यह बताया कि कैसे उन्हें अपनी पहली फिल्म 'सोचा ना था' बनाने का मौका मिला था। इस फिल्म में अभय देओल और आयशा टाकिया अहम किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन


Madhuri Dixit: शादी की सालगिरह पर माधुरी ने पति को स्पेशल अंदाज में किया विश, वीडियो में दिखाया 24 साल का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता से बहुत डरे थे इम्तियाज अली
बता दें कि सनी देओल को जब पता चला कि इम्तियाज अली उनके चचेरे भाई अभय के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। तो उन्होंने फिल्म निर्माता को मिलने के लिए बुलाया। इम्तियाज जब अभिनेता से मिलने के लिए पहुंचे तो वह काफी डरे हुए थे। क्योंकि उन्हें बोला गया था, 'सनी देओल उन्हें थप्पड़ भी मार सकता है।' मगर, जब इम्तियाज उनसे मिले तो वह बहुत खुश हुए। फिल्म 'सोचा ना था' को सबसे पहले सनी देओल ने ही पास किया था। 

Karan Johar: 'दिल चाहता है' को लेकर करण जौहर का बड़ा बयान, बताया कैसे टूट गया था आत्मविश्वास

सनी देओल का बेहद सम्मान करते हैं इम्तियाज
इम्तियाज अली आज भी सनी देओल का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं। अभय देओल और आयशा टाकिया स्टारर फिल्म 'सोचा ना था' 4 मार्च 2005 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिला था। वहीं, सनी देओल की बात करें, तो उन्होंने फिल्म 'गदर 2' से अपनी धमाकेदार वापसी की है। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 

Hema Malini: हेमा मालिनी के जन्मदिन पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत, ड्रीम गर्ल पर टिकीं सभी की निगाहें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed