सब्सक्राइब करें

मालदीव में वैकेशन का लुत्फ उठा रही हैं जान्हवी कपूर, बोल्ड अंदाज में शेयर कीं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 09 Apr 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor shared photo in swimsuit on instagram from maldives vacation
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना काल में जमकर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। सभी स्टार्स के लिए मालदीव फेवरेट जगह बनी हुई है। कोरोना काल में बॉलीवुड के सेलेब्स रिलैक्स करने साउथ एशिया के मालदीव्स जा रहे हैं। कटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिंहा, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, रकुल प्रीत सिंह और माधुरी दीक्षित तक लगभग हर दूसरा स्टार या तो मालदीव जाकर आ चुका है या फिर जा रहा है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम शामिल हो गया है। अभिनेत्री इन दिनों मालदीव में वैकेशन मना रही हैं और यहां से अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।

Trending Videos
janhvi kapoor shared photo in swimsuit on instagram from maldives vacation
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की कई तस्वीरें शेयर की हैं। स्विमसूट में अपलोड की गईं फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हालांकि, इस ड्रेस में अभिनेत्री काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। फोटो अपलोड करते ही जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस अभिनेत्री की खूबसूरती देखकर हैरान हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की भी झड़ी लग गई है। जान्हवी ने मैटेलिक कलर का स्विमसूट पहन रखा हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor shared photo in swimsuit on instagram from maldives vacation
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

हर तस्वीर में जान्हवी का लुक देखने लायक है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है ‘इरिडेसेंस’, जिसका मतलब होता है ‘आनंददायकता’। अभिनेत्री मालदीव अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पहुंची हैं। तस्वीरों से पता चल रहा है कि वो इस वैकेशन का कितना मजा ले रही हैं। बता दें कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस को रुबरू कराती रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

janhvi kapoor shared photo in swimsuit on instagram from maldives vacation
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

जान्हवी कुछ समय पहले न्यूयॉर्क गई थीं। यहां वो अपनी छोटी बहन खुशी कपूर से मिलने पहुंची थीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डाली थीं। बता दें कि दोनों बहनों में काफी प्यार है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। जा की छोटी बहन खुशी न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
janhvi kapoor shared photo in swimsuit on instagram from maldives vacation
janhvi kapoor - फोटो : instagram/janhvi kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी को पिछली बार फिल्म रूही में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं कर पाई, लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। वहीं अभिनेत्री और भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसकी घोषणा वो जल्द कर सकती हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed