फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: शादीशुदा होते हुए भी शबाना आजमी के प्यार में पड़ गए थे जावेद अख्तर, पहली पत्नी को तलाक देकर एक्ट्रेस से की दूसरी शादी

Thu, 09 Dec 2021 01:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Javed Shabana wedding anniversary Shabana azmi celebrated 37 years with husband Javed Akhtar know their love story
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter

बॉलीवुड की दुनिया में बहुत सी ऐसी कहानियां हैं जो सिर्फ प्यार तक ही सीमित रह जाती हैं तो वहीं कुछ की जोड़ियां शादी के बाद टूट जाती हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी जोड़ियां हैं जिन्होंने एक साथ अपने जीवन का लंबा सफर तय किया है और आज भी उनकी जोड़ी दूसरों के लिए मिसाल है। बॉलीवुड की ऐसी ही सफल जोड़ियों में से एक शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जोड़ी। उनकी शादी को आज 37 साल पूरे हो चुके हैं। जहां शबाना आजमी एक दिग्गज अदाकारा हैं तो वहीं जावेद अख्तर की कलम के जादू से हर कोई वाकिफ है। इनकी शादी की सालगिरह के मौके पर जानेंगे कि कैसी रही इनकी लव स्टोरी।

Javed Shabana wedding anniversary Shabana azmi celebrated 37 years with husband Javed Akhtar know their love story
Shabana Azami
ऐसे शुरू हुई शबाना और जावेद अख्तर की लव स्टोरी-
जावेद अख्तर और शबाना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। इनकी लव-स्टोरी में बहुत उतार-चढ़ाव आए। जावेद और शबाना आजमी की लव स्टोरी शुरू हुई 1970 से, जब जावेद शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से लिखने की कला सीख रहे थे। इसी सिलसिले में जावेद का उनके घर आना-जाना होता था। इसी दौरान उनकी मुलाकात कैफी आजमी की बेटी शबाना आजमी से हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए और यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरु हुई। मीडिया में इस बात की खबर लगते ही जैसे दोनों की जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया क्योंकि क्योंकि जावेद पहले से ही शादी-शुदा थे। 
Javed Shabana wedding anniversary Shabana azmi celebrated 37 years with husband Javed Akhtar know their love story
Javed Akhtar And Shabana Azmi - फोटो : Twitter
जब जावेद की पत्नी ने खुद दी दोनों की शादी को मंजूरी-
जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी था। जब उन्हें इस बात की भनक लगी तो घर में रोज-रोज झगड़े होने लगे। इसी बीच जावेद और हनी के दो बच्चे 'जोया अख्तर और फरहान अख्तर' भी हुए, लेकिन जब जावेद और हनी में झगड़े बढ़ने लगे तो हनी ने खुद जावेद को शबाना से शादी करने की मंजूरी दे दी और बच्चों की फिक्र न करने को कहा। इसके बाद जावेद-हनी अलग हो गए और उन्होंने शबाना आजमी से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Shabana wedding anniversary Shabana azmi celebrated 37 years with husband Javed Akhtar know their love story
shabana azmi

शबाना आजमी के पिता को नामंजूर था ये रिश्ता-
मशहूर शायर और शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी को जावेद और शबाना का रिश्ता पसंद नहीं था। वे इन दोनों की शादी के खिलाफ थे, क्योंकि उनको लगता था कि शबाना की वजह से जावेद और हनी के रिश्ते में आई दरार आई थी। इसी के साथ कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी शादी-शुदा आदमी से शादी करे। इसके बाद शबाना में अपने पिता को समझाया और उन्हें इस बात का यकीन दिलाया की जावेद अख्तर का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूटा है। तब कहीं जाकर दोनों की शादी के लिए कैफी साहब ने हामी भरी।

विज्ञापन
Javed Shabana wedding anniversary Shabana azmi celebrated 37 years with husband Javed Akhtar know their love story
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि जावेद अख्तर की पहली शादी से दो बच्चे हैं जोया और फरहान अख्तर। शबाना आजमी से शादी के बाद उनकी कोई औलाद नहीं हुई, लेकिन अक्सर कई मौको पर फरहान को शबाना के साथ देखा जाता है। जिससे पता चलता है कि उनके बीच का रिश्ता बहुत खूबसूरत है। आज जावेद और शबाना की शादी को 37 साल पूरे हो चुके हैं और ये दोनों आज अपनी शादी की 37वीं सालगिरह मना रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed