फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jee le Zara actress Priyanka Chopra will worked next Russo Brothers produced film The Bluff as per report

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने साइन की 'द ब्लफ'! जून से शुरू होगी इस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

Wed, 24 Jan 2024 12:54 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 24 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की एक और फिल्म साइन की है, जो 800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। 

विज्ञापन
Jee le Zara actress Priyanka Chopra will worked next Russo Brothers produced film The Bluff as per report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। अभिनेत्री बैक-टू-बैक हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। 'देसी गर्ल' आखिरी बार एक्शन से लबरेज सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। वहीं, अभिनेत्री रिचर्ड मैडेन स्टारर इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की एक और फिल्म साइन की है, जो 800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। 
विज्ञापन


'द ब्लफ' में नजर आएंगी प्रियंका!
प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड की कई फिल्में कतार में हैं। वहीं, अब ग्लोबल आइकन प्रियंका ने एक और हॉलीवुड फिल्म साइन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की 'द ब्लफ' नामक फिल्म साइन की है। अभिनेत्री की यह फिल्म 1800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fighter Advance Booking: एडवांस टिकट बुकिंग में फाइटर ने जोड़े 5 करोड़ रुपये, ओपनिंग कलेक्शन पर आया यह अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 'द ब्लफ' फिल्म का निर्माण द रुसो ब्रदर्स द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग जून महीने में शुरू होगी। प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, अभिनेत्री और निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण रीमा कागती के जरिए किया गया है। निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का 'अखियां गुलाब' गाना रिलीज, शाहिद-कृति की केमिस्ट्री ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed