फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jigra actress Alia Bhatt revealed people Misunderstanding about herself in Koffee With Karan

KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात

Fri, 17 Nov 2023 11:39 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 17 Nov 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
jigra actress Alia Bhatt revealed people Misunderstanding about herself in Koffee With Karan
आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : social media
अभिनेत्री आलिया भट्ट 'कॉफी विद करण' चैट शो में निजी और व्यावसायिक जीवन के बारे में खुलासा करने को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में आलिया भट्ट अपनी ननद करीना कपूर के साथ पहुंची थीं। हाल ही में, जारी हुए एपिसोड में करण जौहर दोनों अभिनेत्रियों से उनकी निजी और व्यावसायिक जीवन पर ढेर सारी बातें करते दिखे। वहीं, आलिया भट्ट ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया और लोगों की कई गलतफहमियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


आलिया ने लोगों की गलतफहमी पर कही यह बात
शो के होस्ट करण जौहर ने आलिया भट्ट से लोगों को उनके बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी बताने के लिए कहा। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'यह इंटरनेट का जमाना है। किसी दिन मेरी बक्कल फैट सर्जरी होती है, किसी दिन मैं अपनी त्वचा को गोरा कर रही होती हूं, किसी दिन मुझे शादी से समस्या हो रही होती है। रोज ही सोशल मीडिया पर लोगों को उनके बारे में गलतफहमियां ही गलतफहमियां होती हैं, इसलिए मैं इस तरह की बातों से परेशान नहीं होती हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Animal: 'एनिमल' के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजन्स ने साझा की अपनी राय
इस एपिसोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स कमेंट बॉक्स में इस पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'आलिया सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं' एक अन्य ने लिखा, 'देख कर तो ऐसा लगता है कि लोगों की गलतफहमियां से आप बहुत परेशान होती हैं।' एक तीसरे यूजर ने कहा, 'इतनी सारी गलतफहमियां फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता।' 

ये सेलेब्स भी आएंगे नजर
करण जौहर के चैट शो की बात करें तो अभी तक दीपिका-रणवीर, सनी-बॉबी और सारा-अनन्या की जोड़ी काउच पर बैठी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आने वाले एपिसोड में रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन, रोहित शेट्टी सहित भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य सेलेब्स शामिल होंगे। करण जौहर के इस शो का नए एपिसोड हर हफ्ते गुरुवार की आधी रात को रिलीज किए जाते हैं। बता दें कि यह शो 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: ‘टाइगर 3’ का हाइप बनाए रखने के लिए अब सलमान ने कसी कमर, कटरीना और इमरान के साथ उतरेंगे मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed