{"_id":"4773e278-d198-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"john-abraham-s-out-for-a-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक प्रेमियों के लिए फिल्म बनाएंगे जॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाइक प्रेमियों के लिए फिल्म बनाएंगे जॉन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये सभी जानते हैं कि जॉन अब्राहम बाइक के शौकीन हैं। खास बात ये है कि जॉन अपने इस शौक को फिल्म में तब्दील कर देंगे और वह भी खतरा मोल लेकर।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम ने तय किया है कि वे अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एक ऐसी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं जिसकी 80 प्रतिशत शूटिंग 'इश्ले ऑफ मैन' में की जायेगी।
विज्ञापन
'इश्ले ऑफ मैन' दुनिया में सबसे खतरनाक मोटरसाइकल रेस होस्ट करने के लिए जाना जाता है।
यहां जापानी बाइक राइडर योशिनिरी की मौत रेस के दौरान ही हो गई था।
फिल्म की कहानी 'इश्ले ऑफ मैन' पर ही आधारित होगी और फिल्म में तीन से चार बाइकर के बीच के रिश्तों पर आधारित कहानी दिखाई जायेगी।
जॉन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनका मानना है कि यह उनके लिए अब तक की सबसे खास फिल्म होगी।
जॉन जल्द ही इस लोकेशन पर जाने वाले हैं और वे खुद बाइक रेस का पहले ट्रायल करेंगे और फिर शूटिंग शुरू करेंगे।