{"_id":"06f7a244-9e84-11e2-895a-d4ae52bc57c2","slug":"john-abraham-shoojit-are-set-to-make-8-films-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विक्की डोनर' के बाद आठ और फिल्में बनाएंगे जॉन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'विक्की डोनर' के बाद आठ और फिल्में बनाएंगे जॉन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Apr 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम द्वारा प्रोड्यूस की गयी और शुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'विक्की डोनर' सफल रही थी। अब यह दोनों मिलकर आठ नई फिल्में मिलकर बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभिनेता जॉन अब्राहम कम से कम आठ फिल्में निर्देशक शुजीत सरकार के साथ मिलकर बनाने को तैयार हैं। जॉन कहते हैं हमारा एक दूसरे के प्रति अटूट विश्वास है। जॉन की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' का निर्देशन सरकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने 'हमारा बजाज' और 'मद्रास कैफे' भी सुजीत सरकार के साथ की। जॉन अब्राहम ने कहा कि "इसके बाद ('हमारा बजाज' और 'मद्रास कैफे') सुजीत और मैं एक साथ कई सारी फिल्में कर रहे हैं।
विज्ञापन
हम एक प्रोडक्शन हाउस की तरह एक दूसरे के साथ बंध चुके हैं। हम कम से कम एक साथ मिलकर आठ फिल्में बना रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "क्योंकि शुजीत और मेरे बीच अटूट समझदारी और विश्वास है इसलिए हम एक साथ कई फिल्में बना रहे हैं।"
जॉन अपने प्रोडक्शन हाउस तले बन रही आने वाली फिल्म 'मद्रास कैफे' की कामयाबी को लेकर बेहद आशान्वित हैं।