{"_id":"125747436a8f3571c0188887da5d4a1a","slug":"john-abraham-will-do-a-thriller-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन फिर करने जा रहे हैं कुछ नया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन फिर करने जा रहे हैं कुछ नया
अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 17 Sep 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम अब फिर कुछ नया करने की सोच रहे हैं। उनकी इस नई फिल्म का अवतार भी लोगों को पसंद आएगा।
विज्ञापन
'मद्रास कैफे' के बाद जॉन अब्राहम अब एक थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं, हालांकि यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर नहीं होगी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक्शन भी होगा, लेकिन उनकी पिछली फिल्म 'फोर्स' से ज्यादा नहीं।
बता दें कि निशिकांत के निर्देशन में बनी 'फोर्स' में जॉन सोलो हीरो थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की थी। यहां तक कि जॉन के अभिनय कैरियर की यह सबसे बड़ी सोलो हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
जॉन के करीबियों की मानें, तो वे अब बॉलीवुड की नई प्रतिभाओं पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।शूजित सरकार और निशिकांत कामत उनके फेवरेट डायरेक्टर बन चुके हैं।
विज्ञापन
निशिकांत इन दिनों रितेश देशमुख के बैनर की एक मराठी फिल्म निर्देशित कर रहे हैं, इसके बाद ही वे हिंदी फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे।