साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी अदाकारी से हर भारतीय के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है। यही कारण है कि अब जूनियर एनटीआर सिर्फ तेलुगू इंडस्ट्री का ही नहीं, बल्कि पूरे-इंडिया का बड़ा नाम बन चुके हैं। बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले जूनियर एनटीआर ने साउथ में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी वही हिट फिल्में हम आज और अभी हिंदी में देख सकते हैं? चौंकिए मत, आज इस सुपरस्टार के 39वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी एक्शन से भरपूर कई ऐसी हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिंदी डब की गई हैं। तो चलिए जानते हैं जूनियर एनटीआर की जबरदस्त एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर उन फिल्मों के बारे में।
Jr NTR Birthday: ये हैं जूनियर एनटीआर की पांच सुपरहिट फिल्में, जिन्हें हिंदी में अभी देख सकते हैं आप
साउथ फिल्म का नाम- स्टूडेंट नं.1
हिंद डब्ड फिल्म का नाम- आज का मुजरिम
साउथ के सबसे मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट नं.1' साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म एक कॉलेज स्टूडेंट आदित्य की कहानी दिखाती है, जो किसी बड़े कारण से लॉ कॉलेज में पढ़ने आया है। इसके पीछे का कारण तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में जूनियर एनटीआर आदित्य का किरदार निभा रहे हैं। हिंदी में इस फिल्म का नाम 'आज का मुजरिम' है।
साउथ फिल्म का नाम- जनता गैराज
हिंदी डब्ड फिल्म का नाम- जनता गैराज
साल 2016 में आई यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्मों में से एक थी। जूनियर एनटीआर ने फिल्म में आनंद नाम का किरदार निभाया है, जिसके जीवन का मकसद प्रकृति को बचाना होता है। उसकी यही कोशिश उसे सत्यम नाम के एक आदमी तक लेकर जाती है, जो 'जनता गैराज' का मालिक होता है। दोनों मिलकर बहुत कुछ करते हैं, जो आपको फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।
साउथ फिल्म का नाम- टेम्पर
हिंदी डब्ड फिल्म का नाम- टेम्पर
निर्देशक पूरी जगन्नाथ की यह एक्शन-ड्रामा फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक करप्ट पुलिस ऑफिसर दया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो माफियाओं के अपराध को नजरअंदाज करने के लिए उनसे घूस लेता है। लेकिन फिर उसे कुछ ऐसा झकझोर के रख देता है कि वह अपने आप को पूरी तरह से बदल लेता है। फिल्म में दया का किरदार जूनियर एनटीआर ने निभाया है। बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है।
साउथ फिल्म का नाम- रभासा
हिंदी डब्ड फिल्म का नाम- द सुपर खिलाड़ी 2
साल 2014 में आई फिल्म 'रभासा' एक यूएस से लौटे लड़के कार्तिक की कहानी दिखाती है। वह अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने भारत आया है। लेकिन भारत में उसके साथ एक ऐसी घटना होती है, जिसके बाद वह यहीं रह जाता है। फिल्म में जूनियर एनटीऐर कार्तिक के किरदार में हैं और यह फिल्म आप हिंदी में 'द सुपर खिलाड़ी 2' के नाम से देख सकते हैं।