{"_id":"62c0456010ee1b681b314182","slug":"kabhi-eid-kabhi-diwali-actress-shehnaaz-gill-shared-a-beautiful-video-having-fun-on-the-beach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: समंदर किनारे शहनाज गिल ने की जमकर मस्ती, क्यूट अंदाज पर फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: समंदर किनारे शहनाज गिल ने की जमकर मस्ती, क्यूट अंदाज पर फैंस हुए फिदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब की 'कटरीना कैफ' यानी अभिनेत्री शहनाज गिल लाखों लोगों के दिल की धड़कन हैं। शहनाज 'बिग बॉस 13' में आई थीं तब उनकी पहचान सिर्फ पंजाब तक सीमित थी लेकिन अब वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की हर नई तस्वीर और वीडियो धमाल मचा देती है। इसी बीच शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : insta
शहनाज ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में समंदर किनारे दिख रही हैं। इस वीडियो में वह खिलखिलाकर अपने फैंस से बात भी कर रही हैं। वह कह रही हैं, 'देखो अभी मून भी नहीं है फिर भी इतना ज्यादा, ज्यादा पानी आ रहा है... आगे तक... क्या इनको सन अट्रैक्ट कर रहा है? मैंने तो सुना था कि मून अट्रैक्ट करता है पानी को। मुझे लगता है कि मैं अट्रैक्ट कर रही हूं पानी को।' वीडियो में शहनाज का क्यूट अंदाज देखने लायक है।
इस वीडियो के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा, 'चांद पानी को आकर्षित करता है, लेकिन अब देखिए...शहनाज पानी को आकर्षित कर रही हैं।' इस वीडियो को महज कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने लाइक किया है। महज 5 घंटे में वीडियो को चार लाख 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और पोस्ट पर कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। फैंस ने शहनाज को क्यूट बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखाई देंगी। कुछ समय पहले फिल्म के सेट से अभिनेत्री का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें शहनाज ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बालों में गजरा लगाए दिखी थीं। सलमान और शहनाज के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, राघव जुयाल और वेंकटेश दग्गुबाती नजर आएंगे। फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।