सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal Says Ranbir Kapoor Ramayana movie Is Something India Has Never Witnessed Before

काजल अग्रवाल ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- 'भारत ने पहले कभी नहीं देखी...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 08 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajal Aggarwal On Ramayana: काजल अग्रवाल ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में काम करने के अनुभव को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'रामायण' के बारे में कई बाते बताई हैं।

 

Kajal Aggarwal Says Ranbir Kapoor Ramayana movie Is Something India Has Never Witnessed Before
काजल अग्रवाल फिल्म रामायण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

नितेश तिवारी की 'रामायण' की घोषणा के बाद से ही यह भारत की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। हाल ही में रिलीज हुए 'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली काजल अग्रवाल ने फिल्म की भव्यता के बारे में बात की है।

काजल अग्रवाल ने 'रामायण' को लेकर कही यह खास बात
वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, काजल अग्रवाल ने बताया कि फिल्म 'रामायण' में काम करने का अनुभव उनके पुराने सभी कामों से बहुत अलग और अनोखा रहा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने की तकनीक और इसके साथ जुड़ी भावनाएं पूरी टीम के लिए बहुत खास हैं।

काजल ने कहा, 'यह अनुभव बिल्कुल नया था क्योंकि फिल्म में कमाल की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारत में पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं बनी। एक कलाकार के तौर पर हम भी पहली बार ऐसा कुछ कर रहे हैं। यह हमारे देश की अपनी कहानी है, इसलिए यह हमारे दिलों के बहुत करीब है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'रामायण' में क्या है काजल का रोल?
फिल्म 'रामायण' में काजल अग्रवाल रावण की पत्नी 'मंदोदरी' का किरदार निभा रही हैं। उनकी इन बातों ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और इसे भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है।
विज्ञापन

'रामायण' का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' के दोनों भागों को बनाने में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इस बजट के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि इस फिल्म को हॉलीवुड की 'लॉर्ड ऑफ द रींग्स' और 'अवतार' जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर का बनाया जा रहा है, ताकि इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जा सके।

मेकर्स ने इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला किया है। 'रामायण' का पहला भाग इस साल दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा। 


यह भी पढ़ें: Alpha Teaser: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जासूसी थ्रिलर की दिखेगी खास झलक, जानें कब रिलीज होगा 'अल्फा' का टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed