Kajol: 'उधार की जिंदगी' के 29 साल पूरे होने पर काजोल ने साझा किया नोट, फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
1990 के दशक में भी काजोल ने कुछ ऐसी फिल्में की हैं, जो सुर्खियों में नहीं रही थीं। इन्हीं में से एक है 'उधार की जिंदगी' जिसे आज 29 साल पूरे हो गए हैं। अभिनेत्री ने फैंस संग फिल्म को लेकर कई दिलचस्प किस्सों का भी खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजोल ने मनाया उधार की जिंदगी के 29 साल पूरे होने का जश्न
हाल ही में, डीडीएलजे से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपने कम चर्चित फिल्मों में से एक उधार की जिंदगी के 29 साल पूरे होने को जश्न मनाया है। अभिनेत्री ने एक स्पेशल नोट साझा कर फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों का भी खुलासा किया है। काजोल ने लिखा, ज्यादातर लोगों को फिल्म याद नहीं है, लेकिन मेरे लिए यह फिल्म मेरे करियर और जीवन का टर्निंग पॉइंट रहा है।"
विज्ञापन
फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
काजोल ने आगे लिखा, 'मैंने 20 साल की बड़ी उम्र में एक बड़ा निर्णय लिया और तय किया कि मैं एक ब्रेक और काम को बेहतर काम करने की हकदार हूं। इस फिल्म से मैंने सीखा कि कैसे खुद को और अपने जीवन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाए।' काजोल ने एक सकारात्मक संदेश से अपने पोस्ट को खत्म किया है। अभिनेत्री ने लिखा, "मैं आज भी खुद को बेहतर करने का अभ्यास कर रही हूं। इस सुपर फास्ट-स्पीड दुनिया में मेरे और बाकी सभी लोगों के लिए यह पोस्ट एक रिमाइंडर है।"
Ghoomer: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की 'घूमर', बिग बी की खुशी का ठिकाना नहीं
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
काजोल को हाल ही में लीगल ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई थी। वह एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक सेगमेंट में भी नजर थीं। अभिनेत्री अब अपनी अगली फिल्म 'दो पत्ती' में भी दिखाई देंगी, जो कृति सेनन का पहला प्रोडक्शन वेंचर है ।