फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Shares Cryptic note and SLAMS Cowards of both genders actress post goes viral

Kajol Post: काजोल ने परेशान होकर ट्रोल्स को दी गाली! क्रिप्टिक नोट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Sun, 23 Apr 2023 01:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Apr 2023 01:19 PM IST
सार

काजोल ने क्रिप्टिक नोट साझा कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस दोनों जेंडर के 'कायर' लोगों को आड़े हाथों लेती नजर आई हैं।

विज्ञापन
Kajol Shares Cryptic note and SLAMS Cowards of both genders actress post goes viral
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पर्दे पर बेबाक रोल निभाने के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस समय-समय पर ट्रोल्स को अपने बयान से सबक सिखाती नजर आती हैं। इसी कड़ी में काजोल ने क्रिप्टिक नोट साझा कर सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। डीवा ने नोट लिखकर दोनों जेंडर के 'कायर' लोगों को आड़े हाथों लिया है। 
विज्ञापन

काजोल ने क्रिप्टिक नोट से मचाया तहलका

काजोल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्म जगत में अपने 31 साल पूरे किए हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने शनिवार देर रात एक पोस्ट कर तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया, जिसमें लिखा है, 'दोनों लिंगों के कायरों का अपना सेट है और एक *##*** लेस है। उनकी योग्यता या उनकी अयोग्यता को जेंडर के अनुसार देखा जाता है।' इसके साथ ही काजोल ने हैशटैग 'दिसशिटहोम' का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


काजोल की ट्रोल्स को लताड़ 

काजोल यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने रूमी की लाइन को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया, जिसके अनुसार, 'अलविदा केवल उन लोगों के लिए है जो अपनी आंखों से प्यार करते हैं। जो लोग अपने दिल और आत्मा से प्यार करते हैं, उनके लिए अलगाव जैसी कोई चीज नहीं है।' कथित तौर पर काजोल का यह पोस्ट एक्ट्रेस से जुड़ी तमाम खबरों से है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कई चैनल काजोल से जुड़ी ऐसी खबरें साझा कर रहे हैं, जिसने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग अपने रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बताया रिश्ते का सच

काजोल का वर्क फ्रंट

इस बीच, काजोल हाल ही में अपनी बेटी नीसा देवगन के लिए उनके खास जन्मदिन पोस्ट के लिए चर्चा में थीं। न्यासा, गुरुवार को 20 साल की हो गईं और काजोल ने उन पर गर्व होने की बात कही। नीसा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, 'हमेशा यही हम और हमारी कहानी है। आपके सेंस ऑफ ह्यूमर और आपके दिमाग को प्यार करें और आपका ओह सो वेरी स्वीट हार्ट.. लव यू टू बिट्स बेबी गर्ल और आप हमेशा मुस्कुराएं और हमेशा मेरे साथ हंसें!' वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजोल को आखिरी बार फिल्म 'सलाम वेंकी' में देखा गया था। आने वाले दिनों में वह इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में नजर आएंगी, जिसके नाम से पर्दा उठना अभी बाकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed