Kajol: काजोल ने नेशनल पेरेंट्स डे पर मां तनुजा और सासू मां वीना देवगन के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा भावुक नोट
National Parents Day: 27 जुलाई को नेशनल पेरेंट्स डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने माता-पिता और ससुराल वालों को याद करते हुए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजोल ने आज इंस्टाग्राम पर आज अपनी मां और सास के साथ खुशी भरी तस्वीरें और पिता व ससुर की पुरानी यादें साझा कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "पेरेंट्स डे नाम उनके प्यार और योगदान के लिए छोटा लगता है। फिर भी, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। #happyparentsday।"
काजोल इन दिनों अपनी हॉरर फिल्म 'मां' की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। हाल ही में वह फिल्म 'सरजमीं' में इब्राहिम अली खान की मां की भूमिका में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल की अगली फिल्म 'महारानी: क्वीन ऑफ क्वींस' होगी, जिसमें वह प्रभुदेवा, नसीरुद्दीन शाह और संयुक्ता मेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
एक्टर करणवीर शर्मा ने काजोल की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। काजोल की इस पोस्ट पर कई फैंस ने भी शानदार कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया काजोल', एक और फैन ने लिखा, 'माता-पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'कितना खूबसूरत पल कैद किया है! तीन पीढ़ियों की शालीनता, शक्ति और प्रेम एक ही फ्रेम में।' वहीं कई फैंस ने काजोल की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu Day 4: कैसा रहा 'हरि हर वीर मल्लु' के लिए रविवार का दिन, जानें चौथे दिन की कमाई

कमेंट
कमेंट X