फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki 2898 AD Deepika Padukone Shares Holi Edition of her Charity Closet Sale For Live Laugh Love Foundation

Deepika Padukone: दीपिका की चैरिटी क्लोसेट सेल में दिखा होली का रंग, पोस्ट साझा कर दी फाउंडेशन की जानकारी

Sun, 24 Mar 2024 02:51 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Mar 2024 02:51 PM IST
सार

अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा कर लिखा, 'होली का जोश दीपिका पादुकोण की क्लोसेट पर हावी हो गया है। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Deepika Padukone Shares Holi Edition of her Charity Closet Sale For Live Laugh Love Foundation
दीपिका पादुकोण  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन में पॉवर-कपल के रूप में मशहूर हैं। हाल ही में दीपिका ने खुलासा किया कि वे जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इसे खबर के बाद से उनके फैंस बेहद खुश हैं। वहीं, दीपिका के फैशन सेंस को भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दीपिका पादुकोण की क्लोसेट सेल की हर खरीदारी उनके 'लाइव लव लाफ फाउंडेशन' के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पहल का समर्थन करती है। 

विज्ञापन

दीपिका ने साझा किया पोस्ट

इन चीजों की खरीददारी कर लोग मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए जागरूकता और समर्थन को बढ़ावा देने के लिए दीपिका के फाउंडेशन में भी योगदान करते हैं। होली के मौके पर दीपिका ने एक पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा कर लिखा, 'होली का जोश दीपिका पादुकोण की क्लोसेट पर हावी हो गया है। हमने रंगों के त्योहार के लिए अपना सबसे अच्छा चमकीला चुना है।' उन्होंने आगे लिखा, 'हमेशा की तरह ये 'लाइव लव लाफ फाउंडेशन' पहल का समर्थन करती है।' 

विज्ञापन


करिश्मा कपूर: क्या आप जानते हैं 'मर्डर मुबारक' स्टार करिश्मा कपूर का असली नाम, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर दिखाई झलक

दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में आगे फाउंडेशन हेल्पलाइन की जानकारी के लिए 'लाइव लव लाफ फाउंडेशन' की वेबसाइट के पेज को साझा किया है। दीपिका ने साल 2015 में लिव लाफ लव फाउंडेशन के नाम से मानसिक रोगों और रोगियों के लिए एक खास एनजीओ की नींव रखी थी।


View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


आखिरी बार 'फाइटर' में नजर आईं दीपिका

दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। मूवी में दीपिका और ऋतिक के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आने वाले दिनों में दीपिका पादुकोण को रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' और नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में देखा जाएगा।  

Angrezi Medium: कैंसर से जंग के दौरान इरफान ने क्यों नहीं लिया था शूटिंग से ब्रेक, निर्देशक ने बताई इसकी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed