सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki Koechlin Was Devastated After The Breakup Saying I Had Insomnia For Several Months

‘मैं सो ही नहीं पाती थी’ ब्रेकअप के बाद काफी टूट गईं थीं कल्कि कोचलिन, कहा- ‘कई महीनों तक रहा इंसोम्निया’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Apr 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Kalki Koechlin: एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अपनी जिंदगी के एक बेहद पर्सनल दौर के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद वे काफी टूट गईं थी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Kalki Koechlin Was Devastated After The Breakup Saying I Had Insomnia For Several Months
कल्कि कोचलिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कल्कि कोचलिन ‘देव डी’, ‘डायन’, ‘ये जवानी है दीवानी’ 'भय' जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक दर्दनाक ब्रेकअप के बाद उन्हें कई महीनों तक नींद नहीं आती थी। इस मुश्किल समय ने उन्हें यह समझाया कि दिल और दिमाग का असर शरीर पर कितना गहरा पड़ता है।

Trending Videos

मैं सो ही नहीं पाती थी
अपने इस अनुभव को याद करते हुए कल्पी ने ऑल अबाउट हर पॉडकास्ट में कहा, ‘मुझे ब्रेकअप के बाद कई महीनों तक इंसोम्निया (नींद न आना) रहा, और तब मुझे एहसास हुआ कि ये सब कितना ज्यादा मानसिक होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, ‘मैं सो ही नहीं पाती थी। रात के 2 या 3 बजे मेरी आंख खुल जाती थी और फिर मैं गिटार बजाने लगती थी या खुद को किसी काम में व्यस्त कर लेती थी, क्योंकि दोबारा सो पाना नामुमकिन लगता था।’

प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा काफी असर 
लंबे समय तक नींद की कमी का असर धीरे-धीरे कल्कि कोचलिन की प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ने लगा। उन्होंने बताया, ‘जिन दिनों मुझे काम पर जाना होता था, उस समय मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं समझ ही नहीं पा रही हूं कि मैं सपने में हूं या जाग रही हूं। मैं काफी कन्फ्यूज रहती थी और सोचती थी, ‘क्या ये सच में हो रहा है या मैं अभी भी सो रही हूं?’ ऐसा करीब चार महीने तक चलता रहा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

अनुराग कश्यप से हुई थी शादी
हालांकि कल्कि ने यह साफ नहीं किया कि वह किस रिश्ते के बारे में बात कर रही थीं, लेकिन उनका सबसे चर्चित रिश्ता फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ रहा है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘देव डी’ के दौरान हुई थी। बाद में दोनों ने साल 2011 में शादी की, लेकिन 2013 में अलग हो गए और दो साल बाद उनका तलाक भी फाइनल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed