सब्सक्राइब करें

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन ने बेटियों श्रुति और अक्षरा हासन के साथ डाला वोट, रजनीकांत ने भी परिवार संग किया मतदान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 06 Apr 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan cast vote alone with daughters Shruti Haasan and Akshara in Tamil Nadu rajnikant rajnikanth cast vote
कमल हासन, श्रुति हासन, अक्षरा हासन - फोटो : Insatagram

आज चुनाव को लेकर देश मेें सबसे व्यस्ततम दिन है। देशभर के पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी जैसे उत्तर के अलावा दक्षिण राज्य भी शामिल हैं। तमिलनाडु में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। इस सिलसिले में दक्षिण सिनेमा के कई सेलेब्स वोट डालने पहुंचे हैं। तमिलनाडु के मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन ने चेन्नई में मतदान किया। उनके साथ उनकी बेटियां भी मौजूद रहीं। श्रुति हसन ने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी भी दी है। इसके अलावा अभिनेता रजनीकांत ने भी चेन्नई में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

Trending Videos
Kamal Haasan cast vote alone with daughters Shruti Haasan and Akshara in Tamil Nadu rajnikant rajnikanth cast vote
कमल हासन - फोटो : ANI

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। सभी जगह वोटिंग शुरू हो गई है। असम में जहां आज तीसरे चरण के लिए तो वहीं पश्चिम बंगाल में भी तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज ही यानी कि एक ही चरण में मतदान संपन्न करा लिया जाएगा। सुबह से ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू है। कोरोना काल में भी लोग मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं और मतदान कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी मतदान करते नजर आए। कमल हसन और रजनीकांत ने भी वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan cast vote alone with daughters Shruti Haasan and Akshara in Tamil Nadu rajnikant rajnikanth cast vote
कमल हासन, श्रुति हासन, अक्षरा हासन - फोटो : ANI

अभिनेता कमल हसन अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बेटी श्रुति हासन और अक्षरा हासन भी थी। बता दें कि कमल हसन मक्कल नीधि माईम चीफ हैं। वहीं, अभिनेता रजनीकांत भी वोट डालते नजर आए। रजनीकांत ने थाउजेंड लाइट्स विधानसभा के स्टेला मैरिस में एक मतदान केंद्र में वोट डाला। वे भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।
 

Kamal Haasan cast vote alone with daughters Shruti Haasan and Akshara in Tamil Nadu rajnikant rajnikanth cast vote
रजनीकांत - फोटो : ANI

पूरे देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर जारी है। इसके बाद भी लोग काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ख्याल रखा जा रहा है। वहीं, वोट डालने पहुंचे दोनों अभिनेता भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते नजर आए। दोनों मास्क लगाए हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
Kamal Haasan cast vote alone with daughters Shruti Haasan and Akshara in Tamil Nadu rajnikant rajnikanth cast vote
रजनीकांत - फोटो : ANI

तमिलनाडु में करीब चार महीने के चुनावी महौल और चुनाव प्रचार के बाद एक ओर जहां विपक्षी पार्टी द्रमुक राज्य की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, दूसरी ओर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सत्ता में बने रहने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि, जनता का फैसला क्या होगा ये तो रिजल्ट आने के बाद पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed