सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन ने कोरोना को हराया, डॉक्टरों और पत्नी को धन्यवाद कहकर शेयर की सीक्रेट काढ़े की रेसिपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 06 Apr 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Milind Soman recovered from covid 19 shared photo with wife Ankita Konwar on instagram
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning

बॉलीवुड में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। महामारी की दूसरी लहर में कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीच कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक्टर मिलिंद सोमन के फैंस के लिए राहत की खबर है। अभिनेता ने कोरोना को मात दे दी है और अब बेहतर हैं। बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन 14 दिन बाद आखिरकार कोविड निगेटिव हो चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंकिता की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अंकिता और मिलिंद ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। मिलिंद सोमन ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका बेहद ख्याल रखा। इसके साथ ही मिलिंद ने फैंस के लिए अपना स्पेशल काढ़ा भी शेयर किया है।

Trending Videos
Milind Soman recovered from covid 19 shared photo with wife Ankita Konwar on instagram
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning

इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी की फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा ‘आप सभी की इच्छाओं और निरंतर सकारात्मकता के लिए धन्यवाद। किसी भी बीमारी में मेरा मानना है कि चिकित्सा के दौरान सकारात्मकता सबसे महत्वपूर्ण है। वास्तव में स्वस्थ जीवन जीने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सकारात्मकता है। लोगों को हमेशा पॉजिटिव सोचना चाहिए। अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे लाएं, यह यात्रा है, और निरंतर प्रयास।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman recovered from covid 19 shared photo with wife Ankita Konwar on instagram
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning

वहीं, मिलिंद ने ये भी बताया कि इस दौरान वो कौन सा काढ़ा ले रहे थे। उन्होंने लिखा कि ‘आप में से कइयों ने पूछा था तो मैं बता दूं मैंने धनिया और मेथी के बीज, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक और गुड़ से बना काढ़ा पिया। पहले हफ्ते मेरी स्मेल चली गई थी, लेकिन कोई अन्य लक्षण नहीं थे। मैंने पांच दिनों के लिए ब्लड थिनर लिया। कोई अन्य दवा या सप्लीमेंट नहीं लिया। अपने डॉक्टर की बात हर समय सुनें। साथ देने के लिए डॉ. जीवन जैन को धन्यवाद।'

Milind Soman recovered from covid 19 shared photo with wife Ankita Konwar on instagram
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman

वहीं, मिलिंद ने अंकिता को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने आगे लिखा कि ‘शुक्रिया अंकिता, जो इसके बारे में सुनते ही गुवाहाटी से आ गई। हालांकि, मैंने मना किया था। उन्होंने किसी एंजेल की तरह मेरा ख्याल रखा, जबकि यह सुनिश्चित करना था कि वह हर समय सुरक्षित रहें।‘

विज्ञापन
Milind Soman recovered from covid 19 shared photo with wife Ankita Konwar on instagram
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning

मिलिंद ने आगे बताया कि 'मैं कैसे संक्रमित हुआ ये कहना मुश्किल है। 18 मार्च को जब मैं दिल्ली से वापस आया था तो मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मैं तब से घर से ही काम कर रहा हूं केवल रोज बाहर दौड़ने जाता हूं, लेकिन मुझे 23 मार्च को एनर्जी में कुछ कमी लगी। मुझे सिरदर्द था और शरीर का तापमान 98 डिग्री तक था'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed