सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः अभिनेता-पटकथा लेखा पी बालाचंद्रन का निधन और अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 06 Apr 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
Actor and scriptwriter p balachandran died and Akshay Kumar admitted in hospital
पी बालाचंद्रन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मलायलम सिनेमा के जाने माने अभिनेता, पटकथा लेखक पी बालाचंद्रन का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने केरल के वायकोम स्थित अपने निवास पर सुबह के लगभग पांच बजे आखिरी सांस ली। मालूम हो कि पिछले आठ महीने से बालाचंद्रन का मेनिंजाइटिस का अम्रिता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके चलते वह लंबे वक्त से बिस्तर पर ही थे।




मलयालम अभिनेता-पटकथा लेखक पी बालाचंद्रन का निधन, ममूटी के साथ 'वन' में आए थे नजर

Trending Videos
Actor and scriptwriter p balachandran died and Akshay Kumar admitted in hospital
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना की दूसरी लहर का कहर महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। बीते रोज अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर दी थी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor and scriptwriter p balachandran died and Akshay Kumar admitted in hospital
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत - फोटो : Instagram

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। सेलेब्स लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं। बीते समय अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। अब ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में उनकी अभिनेत्री रहीं भूमि पेडनेकर कोविड 19 की चपेट में आ गई हैं। इसके अलावा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।


बॉलीवुड पर कोरोना का कहर: भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल समेत ये सितारे आए कोरोना की चपेट में

Actor and scriptwriter p balachandran died and Akshay Kumar admitted in hospital
आर माधवन की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रभावित कर लिया है। मोदी ने फिल्म के एक विषय को बहुत ही आवश्यक बताया है और कहा है कि ये जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। फिल्म में नंबी नारायणन का किरदार निभा रहे आर माधवन के एक ट्वीट पर प्रधानमंत्री ने ये बात कही है। माधवन इस फिल्म के निर्देशक भी हैं।


पीएम मोदी ने की फिल्म ‘रॉकेट्री’ की झलकियों की तारीफ, बोले, ये विषय देश के लोगों को जानना चाहिए

विज्ञापन
Actor and scriptwriter p balachandran died and Akshay Kumar admitted in hospital
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

मुंबई में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। तो वहीं एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है। कार्तिक आर्यन के स्वस्थ होने की खबर सुनकर कुछ फैंस ने तो खुशी जताई है लेकिन कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।



कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कार्तिक आर्यन ने कही काम पर वापसी करने की बात, यूजर्स ने किया ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed