{"_id":"606b59968ebc3ec86f6c1bc2","slug":"madhuri-dixit-had-to-sign-no-pregnancy-clause-due-to-affair-with-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब संजय दत्त से अफेयर के चलते माधुरी दीक्षित को साइन करना पड़ा था नो प्रेग्नेंसी क्लॉज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब संजय दत्त से अफेयर के चलते माधुरी दीक्षित को साइन करना पड़ा था नो प्रेग्नेंसी क्लॉज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
Link Copied
बॉलीवुड में आज के समय में अक्सर सितारों से कई तरह के क्लॉज साइन करवाये जाते हैं जिसमें कुछ शर्ते होती हैं। ऐसे ही एक प्रेग्नेंसी क्लॉज भी होता है जिसे कई बार फिल्म की हीरोइनों से साइन करवाया जाता है कि वो इस फिल्म के दौरान प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे फिल्म की छवि पर गलत असर पड़ सकता है या फिर प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म का काम रुक सकता है। इसे लेकर अभी भी बॉलीवुड धड़ों में बंटा नजर आता है। हालांकि और पहले के समय में ये बात तो बिल्कुल भी आम नहीं थी। वहीं उस समय जब कुंवारी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से प्रेग्नेंसी क्लॉज साइन करवाया गया तो ये और भी बड़ी बात हो गई थी।
Trending Videos
2 of 5
माधुरी, संजय दत्त
- फोटो : फिल्म साजन
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय के साथ साथ खूबसूरत अदाओं से भी दर्शकों का दिल जीता है। उनकी फिल्में सुपरहिट हुआ करती थीं और संजय दत्त के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी काफी पसंद आती थी। हालांकि इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि ये जोड़ी पर्दे के पीछे भी एक दूसरे के करीब आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
1993 में जब फिल्म खलनायक आई तो फिल्म के हीरो संजय दत्त थे और हीरोइन थीं माधुरी दीक्षित। ये वो वक्त था जब दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। दोनों के नजदीकियों की कहानी के बारे में हर कोई जानता था। ऐसा भी कहा जाने लगा था कि संजय और माधुरी शादी करने वाले हैं। कहा जाता है कि उस दौरान संजय के करीब होता देख माधुरी से नो प्रेग्नेंसी क्लॉज साइन करवाया गया ताकी माधुरी और संजय की वजह से फिल्म पर कोई असर ना पड़े।
4 of 5
d
माधुरी ने क्लॉज साइन कर लिया लेकिन संजय से अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की। हालांकि इनकी प्रेम कहानी के अंत की शुरूआत भी इसी फिल्म से शुरू हो गई। इस फिल्म के दौरान ही संजय दत्त का नाम बंबई ब्लास्ट में आ गया और उन्हें कई बार जेल के चक्कर लगाने पड़े। विवादों से दूर रहने वाली माधुरी दीक्षित ने ये सब देखते हुए संजय से दूरी बना ली। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां इस कदर की बढ़ीं कि 21 सालों तक दोनों ने साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
संजय दत्त और माधुरी करीब 20-21 साल बाद फिल्म 'कलंक' में साथ नजर आए। करण जौहर की इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया तो नहीं मिली, लेकिन संजय और माधुरी को साथ देखने में दर्शकों ने थोड़ी दिलचस्पी जरूर दिखाई। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।