मुंबई की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना करने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नौ सिंतबर को वह मुंबई आएंगी। अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले। कंगना रनौत ने यह बयान उस समय दिया है जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की और उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर और बॉलीवुड सितारों की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।
कंगना रनौत ने कहा- 'नौ सितंबर को मुंबई जाऊंगी, हिम्मत हो तो रोक लें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रखती रहती हैं। हाल ही में ट्विटर पर कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बीच जुबानी जंग देखने को मिला। उस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए।
संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? इस बयान के बाद कंगना पर चौतरफा हमला होने लगा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्वीट्स किए जाने लगे। उनकी इस बात पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी ट्वीट किया थे। ऐसे में अब कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह मुंबई आएंगी जिसमें हिम्मत हो तो रोककर दिखाए।
कंगना रनौत ने यह बात ट्विटर पर कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le 🙂 https://t.co/9706wS2qEd
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'
