{"_id":"6149ba068ebc3e83aa1648bd","slug":"kangana-ranaut-pens-a-beautiful-birthday-note-for-the-most-gorgeous-kareena-kapoor-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: सीता का रोल मिलते ही बदले कंगना के सुर, करीना कपूर खान के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: सीता का रोल मिलते ही बदले कंगना के सुर, करीना कपूर खान के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना और करीना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने करीना कपूर खान को जन्मदिन विश किया है। कंगना रनौत ने करीना कपूर खान को ‘मोस्ट गोर्जियस’ अभिनेत्री बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर खान की कई तस्वीरों का कोलाज लगाया जिनमें करीना कपूर खान के अलग-अलग लुक हैं। बता दें कि आज करीना कपूर खान का 41वां जन्मदिन है।
वो पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर अली खान एवं जहांगीर अली खान के साथ मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सबने अपने-अपने अंदाज में करीना कपूर खान को बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीना कपूर खान के फैंस ने भी उनको जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत ने करीना की तस्वीरों को शेयर करते हुए 'हैप्पी बर्थडे मोस्ट गोर्जियस' लिखा है। उन्होंने करीना को लिखे बर्थडे नोट में दिल वाला इमोजी भी बनाया है। दरअसल, करीना को कंगना रनौत के इस तरह से जन्मदिन विश करने और उनकी तारीफ करने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जरा हैरान है। जिसकी वजह दोनों के बीच का मनमुटाव है।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सभी जानते हैं कि भले कंगना रनौत ने करीना कपूर खान को सार्वजनिक तौर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हों, लेकिन दोनों के बीच का टकराव सुर्खियों में रहा है। दोनों के बीच यह अप्रत्यक्ष टकराव एक फिल्म में रोल को लेकर हुआ था। फिल्म ‘द इनकार्नेशन- सीता’ में देवी सीता का किरदार पहले करीना कपूर खान को मिलने वाला था, लेकिन बाद में ये रोल कंगना रनौत के पास चला गया। इसके बाद बॉलीवुड गॉशिप में करीना और कंगना के बीच अप्रत्यक्ष टकराव की बात सामने आई थी। हालांकि, कभी भी दोनों अभिनेत्रियों में से किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किरदार को लेकर यह भी कहा गया था कि इसे दीपिका पादुकोण भी निभाने वाली थीं। ऐसी भी खबरें सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि करीना कपूर खान ने इस फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे। इतनी मोटी फीस के लिए करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल भी किया था। हालांकि, लेखक मनोज मुंतशिर ने अपने एक साक्षात्कार में ऐसी रिपोर्ट को खारिज किया था। उनका कहना था कि इस फिल्म में सीता के किरदार के लिए कंगना रनौत ही पहली पसंद थी।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा था कि फिल्म के लिए करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को अप्रोच नहीं किया गया था। देवी सीता के किरदार के लिए कंगना सबसे बेहतरीन कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करेंगे। उनका कहना था कि कंगना रनौत को सीता के रूप में दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।