सब्सक्राइब करें

भोजपुरी सिनेमा: कभी 120 रुपये के लिए होटल में काम करती थीं मोनालिसा, आज हैं करोड़ों की मालकिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 21 Sep 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa used to work in a hotel for 120 rupees, relatives used to joke, today she is the owner of crores
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा का नाम अब भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बिग बॉस में आने के बाद उन्हें देशभर से प्यार मिला। वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। उन्होंने भोजपुरी की 125 से ज्यादा फिल्मों में ही काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के साथ साथ डांस और अपनी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा ने अपने दम पर भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाया है। उन्होंने ने हिंदी, भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उन्हें ये शोहरत थाली में परोसकर नहीं मिली, बल्कि इसे पाने के लिए मोनालिसा को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मोनालिसा गरीबी में पली बढ़ी हैं। अपने परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए उन्होंने होटल में काम तक किया। चलिए जानते हैं भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस मोनालिसा की जिंदगी से जुड़े वो किस्से, जो आप नहीं जानते होंगे।

Trending Videos
Bhojpuri: Monalisa used to work in a hotel for 120 rupees, relatives used to joke, today she is the owner of crores
मोनालिसा - फोटो : Instagram

कठिनाइयों से शुरू हुआ सफर
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उनका बचपन कोलकाता में गुजरा है। साल 1991 में आई आर्थिक मंदी का उनके घर पर भी असर पड़ा। उनके पिता का बिजनेस पूरी तरह से ठप हो गया था। मंदी के ऐसे दौर में मोनालिसा अपने परिवार के साथ खड़ी हुईं और 15 साल की उम्र में कोलकाता के होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करनी शुरू कर दी। मोनालिसा को यहां काम करने के लिए रोजाना के 120 रुपये मिलते थे। इन पैसों से वह अपने घर की मदद किया करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa used to work in a hotel for 120 rupees, relatives used to joke, today she is the owner of crores
मोनालिसा - फोटो : मोनालिसा

रिश्तेदार-पड़ोसी उड़ाते थे मजाक
मोनालिसा को बचपन से डांस का बेहद शौक था, वह खुद को सिनेमा जगत के लिए तैयार करने लगी थीं। लेकिन उनके घर वालों को ये बात पसंद नहीं थी। उन पर उनके रिश्तेहार हंसते थे। रिसेप्शन पर काम करने के दौरान ही एक बंगाली फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। इसके बाद मोनालिसा ने मॉडलिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें साल 1997 में हिंदी फिल्म 'जयते' में काम मिला।

Bhojpuri: Monalisa used to work in a hotel for 120 rupees, relatives used to joke, today she is the owner of crores
मोनालिसा - फोटो : Instagram

भोजपुरी फिल्मों से मिली सफलता
मोनालिया ने अपने करियर की शुरुआत में तमाम छोटे मोटे रोल किए। उन्होंने बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली। वह भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' में पहली बार दिखीं थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पलट के नहीं देखा और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa used to work in a hotel for 120 rupees, relatives used to joke, today she is the owner of crores
मोनालिसा

कैसे पड़ा मोनालिसा नाम
अंतरा बिस्वास को मोनालिसा नाम से उनके चाचा बुलाते थे और फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने चाचा के दिए नाम को पहचान बनाया और आज दुनिया उन्हें 'मोनालिसा' नाम से ही जानती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed