{"_id":"60e34cc1ee36ec28040d75e1","slug":"kangana-ranaut-shares-new-pics-from-budapest-says-fatal-blow-on-my-self-respect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल की बात: हाथों में फूल लेकर कंगना ने इंस्टा पर पोस्ट किए फोटो, लिखा- यह मेरे आत्मसम्मान पर चोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल की बात: हाथों में फूल लेकर कंगना ने इंस्टा पर पोस्ट किए फोटो, लिखा- यह मेरे आत्मसम्मान पर चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। ट्विटर पर बैन होने के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम को अपना खास दोस्त बना लिया है। अब वो अपनी राय और तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए ही फैंस के साथ शेयर करती हैं। कंगना रणौत ने हाल ही में आमिर खान-किरण राव के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कई सवाल खड़े किए थे। तो वहीं अब कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कंगना ने बुडापेस्ट से ये तस्वीरें पोस्ट की हैं और इनके साथ बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है, जिनमें एक्ट्रेस ने अपनी नई फोटो अपनी 'इंटेलीजेंट इंस्टग्राम फैमिली' को डेडिकेट की हैं। बता दें, इन दिनों कंगना फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के सिलसिले में बुडापोस्ट में हैं।
कंगना की पहली फोटो वाली पोस्ट
कंगना फ्लोरल प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस पहुने हुए हैं। आंखों पर रंगीन ग्लासेज हैं और हाथों में रंग-बिरंगे फूल पकड़े हुए हैं। पहली तस्वीर में कंगना एक बेंच पर बैठी हैं और फूलों को निहार रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'आज बॉली बिम्बो बनने और अपनी बेहद बुद्धिमान इंस्टा फैमिली के लिए बिल्कुल इंस्टा स्टाइल में शूट करने का फैसला किया।'
Trending Videos
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी फोटो में कंगना ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने वाले सेलेब्स पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'इंस्टा गेम ठीक से खेलने के लिए इन फूलों को खरीदा। यह मेरे आत्म सम्मान पर चोट हो सकती है, लेकिन मेरी खूबसूरती जगमगा रही है...वाह।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं अपनी तीसरी फोटो के साथ कंगना लिखती हैं, 'नहीं, यहां आना और खुद में खोई हुई इन तस्वीरों को खींचना वाकई अच्छा है।' कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके फैंस इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
कंगना रणौत, आमिर-किरण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले कंगना ने आमिर खान और किरण राव के तलाक पर सवाल उठाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, 'आमिर सर के दूसरे तलाक पर मुझे हैरानी होती है कि इंटरफेथ मैरिज (अंतरधार्मिक विवाह) में हमेशा बच्चा मुस्लिम क्यों होता है? क्यों महिला हिंदू बनकर नहीं रह सकती है...बदलते वक्त के साथ इसे भी बदलने की जरूरत है, ये तरीका प्राचीन और पीछे ले जाने वाला है।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़, तेजस और इमरजेंसी में भी नजर आएंगीं। कंगना ने पिछले दिनों फिल्म इमरजेंसी की तैयारी करते हुए फोटो साझा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X