Rangoli Chandel: ऋतिक की पूर्व साली की शिकायत पर बंद हुआ रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट, बोलीं- 'ये पूर्वाग्रह युक्त कार्रवाई'
- रंगोली का ट्विटर एकाउंट अभिनेता ऋतिक रोशन की साली की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है
- रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया
- रंगोली ने वर्ग विशेष के लोगों पर निशाना साधते हुए सबको बीच चौराहे गोली मार देने की बात कही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के तकरीबन हर बड़े सितारे के बारे में उल्टा सीधा लिख चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्विटर एकाउंट अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व साली की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है। ट्विटर की भारतीय शाखा के इस फैसले का सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया है।
अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। ट्विटर ने पहले भी कई बार रंगोली को उनकी पोस्ट को लेकर चेतावनी दी थी। रंगोली अक्सर राजनीतिक से लेकर सामाजिक और फिल्मी इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधती रही हैं।
लेकिन, इस बार रंगोली ने हद कर दी। मुरादाबाद में हुई घटना के बाद रंगोली ने वर्ग विशेष के लोगों पर निशाना साधते हुए सबको बीच चौराहे गोली मार देने की बात कही जिस पर तमाम लोगों ने आपत्ति जताई। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन आभूषण डिजाइनर फराह खान ने ट्विटर द्वारा उठाए इस कदम का स्वागत करते हुए स्वीकार किया और खुलासा किया कि उन्होंने ट्विटर से इसकी शिकायत की थी।
अपना अकाउंट सस्पेंड होने के बाद रंगोली ने अपनी प्रतिक्रिया में ट्विटर के फैसले को पूर्वाग्रह ग्रसित बताया। वहीं फराह ने ट्विटर इंडिया का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए धन्यवाद ट्विटर इंडिया। मैंने इसके खिलाफ शिकायत की थी क्योंकि इन्होंने एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाया और उन्हें उदार मीडिया के साथ गोली मारने के लिए कहा और खुद की तुलना नाजियों से की।'