Karan Johar: रणबीर कपूर के पीआर पर करण जौहर का बड़ा खुलासा, बोले- वह अपनी तारीखें खुद ही संभालते हैं
करण जौहर ने रणबीर कपूर के पीआर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच का अंतर भी बताते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। साथ ही वह एक के बाद एक इंटरव्यू का हिस्सा बन कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। करण कभी अपने ट्विटर छोड़ने का कारण बताकर सबको हैरान करते हैं। तो कभी किसी बॉलीवुड स्टार और अपनी फिल्मों से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा कर सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म निर्माता ने अभिनेता रणबीर कपूर के पीआर या मैनेजर को लेकर चर्चा की है। साथ ही वह इस पर उठने वाली अफवाहों पर करारा जवाब देते नजर आए हैं।
रणबीर के पीआर पर करण जौहर का बड़ा खुलासा
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर कपूर का कोई पीआर या मैनेजर नहीं है, और वह अपना काम खुद ही संभालते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशक ने अभिनेता की प्रशंसा की और कहा कि वह अपनी तारीखें खुद मैनेज करते हैं। इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता से रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच अंतर पूछा गया जिस पर करण ने कहा कि दोनों के बीच एकमात्र चीज जो समान है वह है 'प्रतिभा'।
Kalki 2898 AD: वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे मेकर्स, लीक की गई थीं प्रभास की तस्वीरें
करण ने दिल खोलकर की रणबीर की तारीफ
करण जौहर ने इसके बाद खुलासा किया कि रणबीर कपूर कितने प्रोफेशनल हैं। उन्होंने कहा, 'रणबीर वह लड़का है जो बहुत मेहनत से पढ़ाई करेगा, लेकिन स्कूल आकर ऐसा महसूस करेगा कि मुझे नहीं पता कि तुम लोग क्या बात कर रहे हो, यह आसान दिन है। वह दिखावा नहीं कर सकता क्योंकि वह जो है उसके प्रति बहुत सच्चा है। वह सबसे शांत व्यक्ति है, वह सबसे धैर्यवान इंसान है, आप उसे सेट पर 14 घंटे तक इंतजार करवा सकते हैं और वह कुछ नहीं कहेगा।'
Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ा यह एक्शन स्टार, सिंघम अगेन में दिखाएगा कमाल!
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, रणबीर अगली बार संदीप रेड्डी वांगा की आपराधिक ड्रामा 'एनिमल' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगी, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।