फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Vidya Balan and Kangana Ranaut supporting Ronnie Screwvala online classes

रॉनी स्क्रूवाला लेकर आए 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3', कंगना रनौत ने लिया एडमिशन, करण और विद्या भी सपोर्ट में

Thu, 07 May 2020 10:54 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 07 May 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar Vidya Balan and Kangana Ranaut supporting Ronnie Screwvala online classes
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : getty

लॉकडाउन के दौरान फिल्मी सितारों से लेकर आम लोग समय व्यतीत करने के लिए विभिन्न तरीके निकाल रहे हैं। कोई घर के काम कर रहा है, कोई किताबें पढ़ रहा है तो कोई अपनी अधूरी ख्वाहिशें पूरी कर रहा है। इस दौरान फिल्मकार करण जौहर से लेकर अभिनेत्री विद्या बालन और कंगना रनौत अपने फैंस के लिए कौशल बढ़ाने का नया तरीका लेकर आए हैं। वे अपने दोस्त और फिल्मकार रॉनी स्क्रूवाला की ऑनलाइन कोर्सेस कराने वाली कंपनी से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


रॉनी स्क्रूवाला के इस पहल को प्रमोट करते हुए करण जौहर ने एक वीडियो संदेश साझा किया है। अपने  संदेश में उन्होंने कहा, 'मेरा विश्वास है कि सीखने की उम्र कभी खत्म नहीं होती है। मैं हमेशा यह सोचता हूं कि मैंने फिल्ममेकिंग से लेकर व्यापार के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कौशल को सीखा होता। मुझे इसका मौका कभी नहीं मिला क्योंकि मैंने काम करना बहुत जल्दी शुरू कर दिया था। लेकिन आज जब हम इस तरह की परिस्थिति में हैं जिसके बारे में हमने कभी नहीं सोचा था। इस दौरान काफी ऐसे लोग हैं जो अपने कौशल को बढ़ाना चाहते हैं। वहीं काफी लोग ऐसे भी हैं जो अपनी नौकरी खो रहे हैं या फिर जिन्हें खोने का डर भी है। इस समय यह कंपनी सभी को काफी कुछ सीखने का मौका दे रही है।'
विज्ञापन


 

Karan Johar Vidya Balan and Kangana Ranaut supporting Ronnie Screwvala online classes
कंगना रनौत और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं विद्या बालन ने देश की महिलाओं से गुजारिश करते हुए कहा, 'देश भर की महिलाओं से मैं यह कहना चाहती हूं कि अगर आपके पास लैपटॉप नहीं भी है फिर भी आप इस समय नई चीज सीख सकती हैं। लॉकडाउन और मौजूदा परिस्थिति से हम बहुत जल्दी पार पा लेंगे लेकिन इस समय यह जरूर है कि आप खुद को अपग्रेड करें। मैं रॉनी को बहुत लंबे समय से जानती हूं। मुझे पता है कि जब वह किसी चीज को शुरू करते हैं तो वह उसके नींव से जुड़कर उसे सफल करने में जी जान लगा देते हैं।'
 




वहीं  कंगना रनौत ने तो रॉनी की इस पाठशाला में एडमिशन भी ले लिया है। वह डिजिटल मार्केटिंग कोर्स से जुड़ी गई हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए वह कहती हैं, 'मैंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से स्क्रीन राइटिंग का कोर्स किया है। मैं अधिक समय तक न्यूयॉर्क में नहीं ठहर पाई थी  इसलिए मैंने वह कोर्स भारत से ऑनलाइन पूरा किया। उस अनुभव ने मुझे काफी कुछ सीखने में मदद की। मेरे अच्छे दोस्त रॉनी ने मुझे अपनी ऑनलाइन कंपनी के बारे में बताया।  मैंने तुरंत ही डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमीशन ले लिया। यह कोर्स मैं लंबे समय से करना चाहती थी।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed