सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Kundrra Take A Humorous Take On Marriage Rumours With Girlfriend Tejasswi Prakash Says It Happen

‘शादी-वादी तो…’, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से मैरिज की खबरों पर दी प्रतिक्रिया; फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Karan Kundrra On Marriage: टीवी स्टार करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश से अपनी शादी की खबरों पर अब प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा….

Karan Kundrra Take A Humorous Take On Marriage Rumours With Girlfriend Tejasswi Prakash Says It Happen
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkundrra
विज्ञापन

विस्तार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन की दुनिया के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर भी करते रहते हैं। हालांकि, फैंस को दोनोंं की शादी का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद कर रहे हैं कि कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेकिन अब करण कुंद्रा ने शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो उनके फैंस को मायूस कर सकता है।

Trending Videos

करण ने इशारों में कही बात
पिछले कई दिनों से चल रही शादी की खबरों के बीच अब करण कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन मजाकिया अंदाज में उन्होंने शादी को कुछ साल बाद करने का हिंट जरूर दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


करण कुंद्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं। लेकिन भिंडी मामू कितना प्यारा है!!!??’ करण का ये ट्वीट भारती सिंह के उस नए व्लॉग के जवाब में था, जहां भारती के बेटे गोला ने करण को भिंडी मामू कहा था।
 

 

तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं
करण के इस ट्वीट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भिंडी मामू सबसे प्यारा है, रही बात शादी की तो वो तो हम मजाक करते रहते हैं अपना दिल खुश करने के लिए।’ करण ने प्रशंसक के इस ट्वीट पर भी रिप्लाय करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं।’




करण के ये ट्वीट अब वायरल हैं और लोग मान रहे हैं कि करण अभी दो-चार साल और शादी न करने के प्लान में हैं। हालांकि, करण ने तेजस्वी से शादी न करने की बात सीधे तौर पर नहीं कही, लेकिन उनकी पोस्ट से साफ पता चलता है कि फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है।

Karan Kundrra Take A Humorous Take On Marriage Rumours With Girlfriend Tejasswi Prakash Says It Happen
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra

ऐसे शुरू हुई थीं शादी की अफवाहें
करण और तेजस्वी की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तब फैलने लगीं जब उनके कई पोस्ट्स ने फैंस को यह यकीन दिला दिया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बधाई संदेशों और शादी को लेकर अटकलों से अपनी टाइमलाइन भर दीं।

हालांकि, करण और तेजस्वी दोनों ने ही शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। हालांकि, कपल अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि कपल एक साथ ही रहते भी हैं।

बिग बॉस 15 से शुरू हुआ दोनों का रिश्ता
करण और तेजस्वी का रिश्ता 2021 में बिग बॉस 15 में साथ रहने के दौरान शुरू हुआ था। शो में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वे टेलीविजन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए। फैंस उन्हें प्यार से 'तेजरन' कहते हैं और साल से उनका रिश्ता और भी मजबूत होता गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed