सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: करीना कपूर खान ने शेयर की अपने घर की नई तस्वीरें, सबा अली खान ने किया कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को अपने घर की झलक दिखाई। दरअसल, करीना कपूर ने अपने  एक नए विज्ञापन के लिए तस्वीरें खिंचवाईं हैं, जिसमें उनके घर के अलग-अलग कोने दिखाये गये हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new pics of her home Check it out here
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को अपने घर की झलक दिखाई। दरअसल, करीना कपूर ने अपने  एक नए विज्ञापन के लिए तस्वीरें खिंचवाईं हैं, जिसमें उनके घर के अलग-अलग कोने दिखाये गये हैं। इन विभिन्न तस्वीरों में करीना अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में दिख रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



पहली तस्वीर में करीना कपूर ने गुलाबी रंग का टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर का बैकग्राउंड बेहद शानदार है। पौधों से ढकी एक बांस की चादर करीना कपूर के बैकग्राउंड में है और फोटो के पीछे जो हरियाली है उसमें करीना की तस्वीर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। 

Trending Videos
Kareena Kapoor shares new pics of her home Check it out here
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अगली तस्वीर में करीना गुलाबी रंग के सोफे पर बैठी हुई हैं। उन्होंने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। इस फोटो के बैकग्राउंड में उनके घर का बगीचा दिख रहा है। उनकी इस तस्वीर में प्रशंसक जमकर टिप्पणी कर रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new pics of her home Check it out here
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

तीसरी तस्वीर में करीना सीढ़ियों पर बैठी हुई हैं। उन्होंने महरून रंग का स्वेटर पहना हुआ है। इस तस्वीर में करीना जबरदस्त लुक दे रही हैं।  चौथी तस्वीर में करीना ने सफेद और गुलाबी रंग की शर्ट पहनी हुई है।उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, मैं कहानियों से भरी हुई हूं..। इन तस्वीरों में करीना की भाभी सबा अली खान ने भी कमेंट किया किया है। उन्होंने दिल वाली इमोजी बनाकर करीना की इन तस्वीरों के नीचे कमेंट किया है "लुक फैब"।

 

Kareena Kapoor shares new pics of her home Check it out here
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि करीना और सैफ इस साल अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म से पहले अपने नए घर में शिफ्ट हो गये थे। करीना और सैफ के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम तैमूर है और छोटे बेटे का नाम जहांगीर है। करीना और सैफ को उनके दोनों बेटों के नाम को लेकर जमकर ट्रोल किया गया था। 

 

विज्ञापन
Kareena Kapoor shares new pics of her home Check it out here
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना और सैफ ने कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। दोनों की शादी बेहद सीमित मेहमानों के साथ हुई थी। उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्डा आने वाली है। यह फिल्म 14 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना, आमिर खान के साथ दिखेंगी। करीना अक्सर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने अकाउंट के जरिए दर्शकों के लिए बेटे जहांगीर और तैमूर के साथ ही पूरे परिवार की तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर सैफ के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वन्स अपॉन ए टाइम इन ग्रीस...। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में सैफ को दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed