Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रहीं करीना कपूर! अभिनेत्री की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया
करीना कपूर ने संकेत दिया है कि वह 'सिंघम अगेन' का हिस्सा हैं और उसकी शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने सेट से तस्वीर साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ समय पहले अजय देवगन, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने 'सिंघम अगेन' के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर की थीं और घोषणा की थी कि फिल्म अब फ्लोर पर आ गई है। 'सिंघम अगेन' को हाल के दिनों की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट का धीरे धीरे खुलासा हो रहा है। वहीं, अब करीना कपूर ने खुद संकेत दिया है कि वह 'सिंघम अगेन' का हिस्सा हैं और उसकी शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।
करीना ने साझा की सेट से तस्वीर
फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। वहीं अब करीना कपूर के बारे में भी संकेत मिला है। दरअसल, अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्या मुझे यह कहने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं? वह मेरे सबसे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है, निश्चित रूप से आखिरी नहीं।'' इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी को भी टैग किया है। इससे साफ जाहिर हैं कि वह 'सिंघम अगेन' में एक बार फिर अपनी भूमिका दोहराने के लिए तैयार हैं।
View this post on Instagram
Kaala Paani Trailer: आशुतोष गोवारिकर की सात साल बाद कैमरे के सामने वापसी, बोले, ‘एक्टिंग बहुत कठिन होती है’
रणवीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया
करीना कपूर के इस पोस्ट पर रणवीर कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'यह उनके साथ मेरी भी चौथी फिल्म है और आपके साथ पहली। बता दें कि 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने 'सिम्बा' के लुक में नजर आएंगे और इसी फिल्म में वह करीना कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे। 'सिंघम अगेन' की शूटिंग फिलहाल रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। करीना ने शुक्रवार को यात्रा के दौरान एक सेल्फी भी साझा की थी और उन्होंने बताया था कि वह हैदराबाद की यात्रा कर रही हैं। 'सिंघम अगेन' के अलावा करीना 'द क्रू' की भी शूटिंग कर रही हैं।
Misson Raniganj: ‘मिशन रानीगंज’ से दर्शकों का इसलिए नहीं बना भावुक रिश्ता, दोहरा दी ‘विक्रम वेधा’ की गलती
रोहित-अजय ने शुरू की शूटिंग
दरअसल, इससे पहले अजय देवगन ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं और उन्होंने लिखा था, "12 साल पहले हमने भारतीय सिनेमा को इसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था। वर्षों से हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया। आज हम सिंघम अगेन के साथ हमारी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं।"
Jio Cinema Movies 2023: जियो सिनेमा पर इस साल रिलीज ये फिल्में देखीं क्या, अली अब्बास जफर की फिल्म रही नंबर वन