फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: योगा मैट के साथ करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर, लिखी यह बात

Thu, 13 Jan 2022 05:30 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Jan 2022 05:30 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर योगा मैट पर बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Kareena resumes her yoga routine says back at my most favourite spot See pic
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर योगा मैट पर बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपनी योगा मैट को 'पसंदीदा स्थान' बताया।



 

Kareena resumes her yoga routine says back at my most favourite spot See pic
करीना कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

इस तस्वीर के जरिए करीना ने अपनी बालकनी से वर्कआउट रूटीन की झलक पेश की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'वापस मेरी सबसे पसंदीदा जगह पर... मेरी योगा मैट, मेरी पसंदीदा लड़की के साथ। आगे लंबी सड़क लेकिन हम ऐसा कर सकते हैं। ओह! क्या वह मेरी कार पीछे है?”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)



 

Kareena resumes her yoga routine says back at my most favourite spot See pic
करीना कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने पोस्ट में अपनी योगा इंस्ट्रक्टर अंशुका परवानी को भी टैग किया है। दरअसल, करीना जिस कार का जिक्र कर रही हैं, वह एक खिलौना है, जो उनके बड़े बेटे तैमूर की लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena resumes her yoga routine says back at my most favourite spot See pic
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान की इस तस्वीर को अब तक तीन लाख 35 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस इस तस्वीर पर दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कार से प्यार करो।" एक अन्य ने लिखा, "हमारा पू वापस आ गई है।" वहीं एक यूजर ने कहा, ''आप हमेशा की तरह ऊर्जावान दिखते हैं।''

 

विज्ञापन
Kareena resumes her yoga routine says back at my most favourite spot See pic
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना अक्सर अपने योगा सत्र की वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने योगा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसके कैप्शन में लिखा था, "नेवर फील बेटर।" पिछले साल दिसंबर में करीना कपूर खान को कोरोना हो गया था। करीना की आगमी फिल्म लाल सिंह चड्ढा है, जिसमें वह आमिर खान के साथ दिखेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed