फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pictures: यूपी चुनाव में ग्लैमर का तड़का लगाने उतरीं अर्चना गौतम, असल जिंदगी में हैं बेहद बोल्ड, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

Thu, 13 Jan 2022 03:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 13 Jan 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Archana Gautam will contest election for congress from hastinapur in up assembly 2022, actress is very bold in real life, see pics
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें तमिल अभिनेत्री अर्चना गौतम का नाम भी शामिल है। सूची के मुताबिक अभिनेत्री हस्तिनापुर विधानसभा सीट चुनाव के मैदान में उतरेंगी। बता दें कि 26 वर्षीय अर्चना बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Archana Gautam will contest election for congress from hastinapur in up assembly 2022, actress is very bold in real life, see pics
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है अर्चना गौतम? 
तमिल फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा अर्चना गौतम का जन्म 1 सितंबर, 1995 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। अर्चना ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। स्नातक के बाद एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए अर्चना मेरठ से मुंबई शिफ्ट हो गईं थीं। 

Archana Gautam will contest election for congress from hastinapur in up assembly 2022, actress is very bold in real life, see pics
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

2015 में किया था हिंदी फिल्मों में डेब्यू
कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम ने हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के साथ अर्चना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा अर्चना गौतम ने 'हसीना पार्कर' और 'बरोटा कंपनी' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Gautam will contest election for congress from hastinapur in up assembly 2022, actress is very bold in real life, see pics
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर भी कर चुकी है काम 
परतापुर मेरठ निवासी अर्चना गौतम छोटे पर्दे पर भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया', 'कुबूल है', 'बुड्ढा', 'अकबर-बीरबल', और 'सीआईडी' में काम किया है।

विज्ञापन
Archana Gautam will contest election for congress from hastinapur in up assembly 2022, actress is very bold in real life, see pics
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

अपने नाम कर चुकीं हैं मिस यूपी का खिताब
अभिनेत्री ने 2014 में मिस यूपी (उत्तर प्रदेश) के खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा अर्चना ने 'मिस बिकिनी इंडिया 2018' जीता और 'मिस बिकनी यूनिवर्स 2018' में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। अर्चना ने मलेशिया में आयोजित 'मिस कॉसमॉस 2018' में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और उप खिताब भी जीता। मनोरंजन के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें 2 सितंबर 2018 को मुंबई में 'डॉ एस राधाकृष्णन मेमोरियल अवॉर्ड' और 28 सितंबर 2018 को बैंगलोर में 'महिला अचीवर्स अवॉर्ड' मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed